Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हरियाणा

सूरजकुंड मेले में एक दिन में दो बड़े हादसे, झूला टूटने से पुलिस इंस्पेक्टर की मौत; कई लोग घायल

सूरजकुंड मेले में एक दिन में 2 बड़े हादसे हुए. पहले गेट गिरा जिसमें एक बच्चा घायल हुआ. उसके बाद एक बड़ा झूला टूट गया जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, इस हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) मौके पर पहुंचे. घटना के बाद पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया है. घायलों के इलाज के लिए तुरंत व्यवस्था की गई.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 7, 2026 22:19

सूरजकुंड मेले में एक दिन में 2 बड़े हादसे हुए. पहले गेट गिरा जिसमें एक बच्चा घायल हुआ. उसके बाद एक बड़ा झूला टूट गया जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, इस हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) मौके पर पहुंचे. घटना के बाद पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया है. घायलों के इलाज के लिए तुरंत व्यवस्था की गई.

हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव के दौरान मौत हो गई. डीसी आयुष सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है. यह हादसा शाम के करीब 6 बजकर 15 मिनट के करीब हुई.

मिली जानकारी के मुताबिक, झूले में उस समय लगभग 15 लोग सवार थे. हादसा होने पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों की मदद के लिए बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. इसी बचाव कार्य के दौरान, एक स्टॉल संचालक राघव पर भी झूले की ग्रिल गिर गई, जिससे उनके कंधे में चोट आई. जो मेले में अपना स्टॉल चलाते हैं. राघव ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने घायलों की मदद करने का प्रयास किया.

---विज्ञापन---

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई जिला उपायुक्त के मौके पर पहुंचने के बाद, घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की गई. प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए कि सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिले. घटना के बाद, पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर कर दिया ताकि बचाव और राहत कार्यों में कोई बाधा न आए. इस हादसे ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

मेले में गिरा गेट नंबर दो का गेट भी

वहीं, दूसरी तरफ सूरजकुंड मेले का दो नंबर गेट गिरने की वजह से एक व्यक्ति घायल हो गया है. उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए हैं. जहां उसकी सीटी एमआरआई करवाई गई है.


First published on: Feb 07, 2026 07:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.