Surajkund Mela Swing Collapse: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में लगे सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से हुए हादसे में एक SHO की मौत हो गई है और करीब 12 लोग घायल हुए हैं। हरियाणा सरकार ने मृतक SHO के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने को ऐलान किया है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और सरकार ने हादसे की जांच के लिए SIT गठित करके रिपोर्ट तलब की है।
Joyride collapsed at the Surajkund Mela, Faridabad. Two killed, twelve injured.
Another reminder to never, ever do adventure rides or sports in India. Here, most adventure rides are temporarily assembled, poorly audited, and run on jugaad, not engineering. Safety checks are… pic.twitter.com/FbI6sagC0F---विज्ञापन---— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) February 7, 2026
सिर और मुंह पर लगा टूटकर गिरा झूला
बता दें कि फरीदाबाद में हर साल लगने वाला 15 दिवसीय सूरजकुंड मेला चल रहा है, जिसमें इस बार बड़ा हादसा हो गया। मेला घूमने आए लोग झूले का लुत्फ उठा रहे थे कि अचानक वह टूट गया और नीचे गिर गया। इस दौरान झूले में सवार लोगों को बचाते हुए ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, क्योंकि झूला नीचे गिरते समय उनके सिर और चेहरे से टकरा गया। घायल जगदीश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान न बचाई जा सकी।
मेला ग्रांउड खाली कराकर घर भेजे लोग
बता दें कि हादसे के समय झूले में करीब 26 लोग सवार थे और आस-पास उन्हें देखने वालों की भीड़ जुटी थी, जिनमें झूला गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। DC आयुष सिंह हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और मेला ग्राउंड को खाली कराया। हादसा शाम के करीब 6 बजकर 15 मिनट पर हुआ, जिसमें 12 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने दल बल तैनात करके मची अफरा-तफरी को शांत किया और लोगों को शांति से उनके घर चले जाने का आदेश दिया।
#WATCH | Haryana Minister Arvind Kumar Sharma arrives at Surajkund Mela in Faridabad where a joyride collapsed this evening, injuring 9 people. A Police Inspector who was trying to save people, died. pic.twitter.com/2u01cWwEUC
— ANI (@ANI) February 7, 2026
मृतक के परिजनों से मिले हैं पर्यटन मंत्री
बता दें कि हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी में शोक जताया है। साथ ही घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने फरीदाबाद जाकर इंस्पेक्टर जगदीश और घायलों के परिजनों से मुलाकात करके उन्होंने सांत्वना दी। इससे पहले तेज हवा के कारण मेले के फूड कोर्ट में लगा गेट भी गिर गया था, जिसके नीचे दबने से एक बच्चा घायल हो गया था, जिससे इंतजामों पर सवाल उठे।










