हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Haryana: तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

विज्ञापन
शव

चडीगढ़: हरियाणा के हांसी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल हांसी स्थित जोहड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक का शव मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देवी मंदिर के पास मिला शव

दरअसल ये घटना हरियाणा के हांसी के जोहड़ क्षेत्र की है जहां पर गांव उमरा में स्थित एक देवी मंदिर के पास तालाब में सुबह लोगों को कुछ तैरता हुआ नज़र आया। जैसे ही वह उसके पास पहुंचे तो लोगों के होश उड़ गए। दरअसल तालाब के अंदर एक युवक का शव तैरता हुआ दिख रहा था। शव को देखते ही आस पास ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस शव की करी शिनाख़्त

इस घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतक की पहचान भी कर ली है। पुलिस के मुताबिक युवक गांव उमरा निवासी बिजेंद्र जैन है और उसकी उम्र 59 वर्ष है। मृतक बिजेंद्र के भाई राम अवतार ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान था। वह 4 अगस्त को सुबह तीन बजे घर से निकला था। हमने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola