Robot Served Tea To PM Modi Robotics Exhibition in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में पीएम मोदी को एक रोबोट चाय परोसता दिख रहा है। तस्वीर गुजरात के साइंस सिटी की है, जहां पीएम मोदी रोबोटिक एग्जिबिशन में शामिल होने पहुंचे थे।
बुधवार को गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोबोटिक्स गैलरी में रोबोट की ओर से परोसी गई चाय का आनंद लिया। रोबोटिक्स गैलरी में DRDO रोबोट, माइक्रोबॉट्स, एग्रीकल्चर रोबोट, मेडिकल रोबोट, स्पेस रोबोट और बहुत कुछ प्रदर्शित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि इन आकर्षक प्रदर्शनों के माध्यम से, स्वास्थ्य देखभाल, विनिर्माण और रोजमर्रा की जिंदगी में रोबोटिक्स की परिवर्तनकारी शक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
पीएम के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी थे। इसके अलावा, पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। बुधवार को पीएम मोदी गुजरात के छोटा उदेपुर में 5,206 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें 22 जिलों में ग्रामीण वाई-फाई सुविधाएं भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और आदिवासी बहुल छोटा उदेपुर जिले के बोडेली शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात सरकार अब वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण की तैयारी कर रही है, जो ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ थीम पर अगले साल 10 से 12 जनवरी के बीच गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
3 mins ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
22 mins ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
13 hrs agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
3 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
3 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
4 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
5 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
8 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
9 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines