Prime Minister Narendra Modi Reservation Statement Fake Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौकरी के खिलाफ आरक्षण वाला वीडियो फेक निकला। अहमदाबाद पुलिस ने यह खुलासा किया है। दरअसल, मामले की जांच में अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक की पहचान महेंद्र के रूप में हुई है। पता चला कि महेंद्र ने पीएम मोदी के संसद में दिए बयान का वीडियो एडिट किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया था। जिसके बाद यह वायरल हो गया। इसमें पीएम मोदी आरक्षण के खिलाफ बोलते दिख रहे हैं। लेकिन यह कट एंड पेस्ट से बनाया गया था। वीडियो में सुनाई पड़ रहे विचार प्रधानमंत्री के नहीं थे।
सरकार की छवि घूमिल करने के लिए किया
अहमदाबाद पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में आरोपी ने बताया कि उसने ऐसा बीजेपी सरकार की छवि घूमिल करने के लिए किया। दरअसल, इस मामले में अहमदाबाद पुलिस को शिकायत मिली थी कि किसी ने पीएम मोदी का वीडियो एडिट कर राजनीतिक मंशा से सोशल मीडिया पर डाला है। पुलिस ने जांच में यह पता लगाया कि वीडियो पहली बार किसी कंप्यूटर के आईपी एड्रेस से इंटरनेट पर डाला गया। जिसके बाद महेंद्र नाम के शख्स को पकड़ा जा सका।
आरोपी के पासपोर्ट की जांच की, पता लगाया जा रहा वह किसके संपर्क में
पुलिस के अनुसार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उसे ऐसा करने के लिए किसी राजनीतिक दल ने पैसे तो नहीं दिए थे। क्या वह किसी राजनीतिक पार्टी से तो संबंध नहीं रखता है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति का मेडिकल जांच करवाई गई है। उससे पूछताछ करने में मनौचिकित्सकों की भी मदद ली जा रही है। जिससे पता चल सके की वह सच बोल रहा है कि या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। उसके परिजनों से पूछताछ की गई है। आरोपी का पासपोर्ट और पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
21 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines