---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

सामने PM को देखते ही फफक कर रो पड़ा शख्स, मोदी ने तुरंत पूरी कर दी मुराद

PM Modi Surat Viral Video :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। सूरत में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और एक रोड शो भी किया। इस दौरान पीएम मोदी के सामने एक भावुक लड़का पहुंच गया।

---विज्ञापन---

PM Modi Surat Viral Video :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौर पर हैं। इस दौरान वह सूरत भी गए। सूरत में प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली को संबोधित किया और एक रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री जब लोगों के बीच से होते हुए जा रहे थे, एक युवक उन्हें देखकर भावुक हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उसे निराश नहीं किया और उसकी मुराद पूरी कर दी।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी रोड शो कर रहे हैं और एक गाड़ी पर सवार हैं। दोनों तरफ लोगों की भीड़ है। इसी बीच एक लड़का पीएम मोदी और उनकी मां का स्केच लेकर खड़ा था। वह फफक-फफक कर रो रहा है। जब पीएम मोदी ने उसकी हालत देखी तो उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मियों से स्केच अपने पास लाने के लिए कहा।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्केच पर ऑटोग्राफ दिया और लड़के तक स्केच पहुंचा दिया। दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी ही छोटी-छोटी चीजें मोदी को अन्य नेताओं से अलग बनाती हैं, तो वहीं कुछ ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री अपने चाहने वालों का ध्यान रखना और दिल जीतना अच्छे से जानते हैं।

यहां देखें वीडियो

---विज्ञापन---

सूरत में महिला दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

---विज्ञापन---

8 मार्च को महिला दिवस है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मैंने देश की नारी शक्ति से अपनी सफलताओं को, अपनी उपलब्धियों को, अपने जीवन की प्रेरणादायी यात्रा को नमो ऐप पर शेयर करने का आग्रह किया। अनेक बहनों-बेटियों ने नमो ऐप पर अपनी गाथाएं शेयर ​की हैं। कल महिला दिवस है और कल महिला दिवस के अवसर पर मैं अपना Social Account ऐसी ही कुछ प्रेरणादायी बहनों-बेटियों को सौंपने जा रहा हूं।

First published on: Mar 07, 2025 08:16 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola