गुजरात के लोग काफी घूमना-फिरना पसंद करते हैं। इसके अलावा गुजरात में आने वाले पर्यटक को भी काफी अच्छा लगता है। ज्यादातर लोग हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। इसके लिए कई लोग जम्मू, गोवा, शिमला, मनाली जाते हैं। गर्मियों में हर कोई सुकून की तलाश में रहता है, इसके लिए ठंडी जगहों को सर्च करते हैं। इसलिए अगर आप कश्मीर जैसा नजारा देखना चाहते हैं, तो आपको अपनी फैमिली के साथ एक बार गुजरात आना चाहिए। गुजरात के नर्मदा जिले में आपको घूमने के लिए काफी जगह मिल जाएंगी। वहां पर खासकर मंडन झील जाकर जरूर देखें।
यह मंडन झील बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। अब गर्मी हो या मानसून, यह झील अपनी खूबसूरती से हर किसी का मन मोह लेती है। सबसे बड़ी बात एक दिन की पिकनिक के लिए किसी को कहीं जाना हो तो वह उसके लिए परफेक्ट है। चाहे दोस्त हों, परिवार हो या फिर कपल ही क्यों न हो। यह आपके लिए पिकनिक स्पॉट और ट्रिप के लिए स्पेशल बनाते हैं।
गुजरात का कश्मीर है मंडन झील
नर्मदा जिले में मौजूद यह झील हरे-भरे पहाड़ों से घिरी है। यहां का शांत वातावरण मन को शांति और सुकून देता है। आपको बता दें, मंडन झील राजपीपला और नानट्रांग के बीच मौजूद है। अब यह जगह लोगों के बीच धीरे-धीरे पॉपुलर बन चुकी है। इसलिए सभी इसे ‘गुजरात का कश्मीर’ बोलने लगे हैं। यहां का मौसम एकदम ठंडा और फ्रेश रहता है, जो गर्मी में एसी जैसा काम करता है।
झील में क्या-क्या कर सकते हैं मस्ती?
मंडन झील बहुत बड़ी है और बोटिंग का मजा यहां डबल हो जाता है। झील के बीच में छोटे-छोटे टापू बने हैं, जहां नाव से जा सकते हैं। इसकी एक खास बात यह है कि यह फोटोशूट के लिए बेस्ट और शानदार जगह है। इसके अलावा आप यहां रील्स बनाकर दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं।
कैसे जा सकते हैं मंडन झील?
मंडन झील तक जाने के लिए टैक्सी और बस की सुविधा भी मिलती है। जो लोग बाइक लवर्स हैं, उनके लिए यह जगह शानदार डेस्टिनेशन है। स्पेशली बारिश में यह इलाका और भी सुंदर और हरा-भरा लगता है। यहां की रोड इतनी लंबी है कि बाइक राइड आपके लिए एक यादगार अनुभव बन सकती है। नर्मदा जिले के नेत्रंग तहसील के मंडन गांव के पास मंडन झील है। यहां पहुंचने के लिए रोड से जाना सबसे अच्छा ऑप्शन है।
नर्मदा के अलावा और भी कौन सी खूबसूरत जगह है
मंडन लेक के अलावा यहां जरवानी, जुनाराज, निनई जलप्रपात और विशालखड़ी जैसी जगहें भी हैं। मानसून के दौरान तो इन जगहों की खूबसूरती देखते ही बनती है। इन झरनों में नहाने का अलग ही मजा है, हरियाली के बीच घूमना सबसे ज्यादा आपको आनंद दे सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या है गुजरात पुलिस का अभिरक्षक? रोड एक्सीडेंट में बनेगा मददगार, ऐसे बचाएगा जान
संबंधित खबरें
गुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 hr agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
6 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
17 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines