दिव्यांग को जिंदा जलाया, लाश बेटे की बताकर 90 लाख हड़पे, 17 साल बाद कैसे खुला फर्जी मौत का राज?

Murder For Insurance Claim: एक शख्स ने दिव्यांग युवक को कार में जिंदा जला दिया और लाश को अपने बेटे की बताकर करीब 90 लाख रुपये बीमा के हड़प लिए, जानिए पूरा मामला?

---विज्ञापन---

Mentally Disabled Man Burnt Alive For Insurance Claim: पैसे के लालच में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण गुजरात में देखने को मिला। एक शख्स ने दिव्यांग युवक को कार में जिंदा जला दिया और लाश को अपने बेटे की बताकर करीब 90 लाख रुपये बीमा के हड़प लिए। अपने ही परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ तो दुश्मन बने अपनों ने ही उसकी असलियत पुलिस वालों को बता दी और 17 साल बाद एक फर्जी मौत का राज खुल गया। अहमदाबाद पुलिस ने जांच की तो पुलिस वारदात का खुलासा कर पाई और आरोपियों की पहचान की, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं।

 

आरोपी के चाचा ने ही खोली उसकी पोल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी दनकौर शहर के पारसौल गांव का रहने वाला अनिल मलिक और उसका पिता विजयपाल है। प्रॉपर्टी विवाद के चलते अनिल के चाचा धर्मपाल ने ही पुलिस के सामने यह राज खोला। उसने पहले नोएडा में गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मामला टरका दिया था। नोएडा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो धर्मपाल ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को अनिल के जीवित होने की बात बताई। वहां की पुलिस ने जांच की तो सच पता चला। खुलासा हुआ कि अनिल के मास्टरमाइंड पिता विजयपाल ने इंश्योरेंस के लाखों रुपये हड़पने के लिए साजिश रची थी।

17 साल अहमदाबाद में छिपा रहा आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजयपाल ने 3 जुलाई 2006 को आगरा से मानसिक रूप से विक्षिप्त भिखारी को खाना खिलाने का लालच देकर कार में बिठाया। उसे खाने की नशीली गोलियां खिला दीं। वह बेहोश हो गया तो सुनसान जगह पर ले जाकर कार में आग लगा दी। विजयपाल ने अपने बेटे अनिल को गायब कर दिया और हादसा होने की कहानी सुनाते हुए जांच कर रही पुलिस को कार में जले व्यक्ति की लाश अनिल की होने की बात की। इस साजिश में विजयपाल के दोस्तों ने भी साथ दिया। इसके बाद आरोपियों ने अनिल के डेथ क्लेम के 80 लाख रुपये और गाड़ी के क्लेम के 10 लाख रुपये इंश्योरेंस कंपनी से ले लिए थे। 17 साल तक अनिल अहमदाबाद में छिपा रहा।

First published on: Nov 12, 2023 02:15 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें