हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दो बेटियों की मां ने फंदा लगा किया Suicide; मरने से पहले लिखा-उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

विज्ञापन

Married Women Suicide In Mehmedabad, अहमदाबाद: अहमदाबाद के मेहमदाबाद इलाके में दो बेटियों की मां एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम के उठाए जाने के पीछे की वजह शर्मिंदगी है, जिसका खुलासा एक सुसाइड नोट से हुआ है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने आगे की छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन दूसरी ओर यह मौत पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रही है, क्योंकि महिला ने 5 महीने पहले पुलिस में इस संबंध में शिकायत दी थी।

घटना बीती 14 अगस्त की है। पुलिस को दी शिकायत में यहां रह रहे प्रकाश भाई प्रजापति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तौसीफ खान नामक का एक युवक मार्च महीने से उसकी पत्नी को लगातार तंग कर रहा था। यहां तक कि घर में घुसकर भी छेड़खानी कर चुका है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, लेकिन बाहर आने के बाद भी उसने पारुल को परेशान करना जारी रखा। इसी की वजह से बीते दिन उसकी पत्नी पारूल उर्फ काजल ने घर पर ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उधर, आत्महत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें मरने से पहले महिला ने लिखा है कि इस तौसीफ पठान ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मुझे फोन किया। ब्लैकमेल किया, रुपयों की मांग की और न देने पर मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी, इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं।

विज्ञापन

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में तौसीफ पठान को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola