गुजरात के सूरत शहर से एक हैरान और चमत्कारी घटना सामने आई है. इस घटना ने मेडिकल साइंस और आम लोगों को भी हैरत में डाल दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में एक मरीज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन 15 मिनट बाद उसका दिल अचानक दोबारा धड़कने लगा. यह घटना न केवल अस्पताल के डॉक्टरों के लिए बल्कि पूरे सूरत शहर के लिए चर्चा का विषय बन गई है.
अचानक बिगड़ी राजेश पटेल की तबीयत
दरअसल, अंकलेश्वर निवासी 45 वर्षीय राजेश पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद उनके घर वाले उन्हें सूरत के न्यू सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने पहले तो उनका चेकअप किया इसके बाद कहा कि मरीज को गंभीर हार्ट फेल्योर की समस्या थी और उनकी हालत बिगड़ती जा रही है. मेडिकल टीम ने पूरी कोशिश की लेकिन ECG रिपोर्ट में स्ट्रेट लाइन आने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मौजूद परिवार के लोग रोने लगे वहीं, डॉक्टर वहां से चले गए.
लेकिन डॉक्टरों के वहां से जाते ही कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर इंसान स्तब्ध हो गया. मरीज के शरीर में हल्की मूवमेंट देखी गई और मॉनिटर पर अचानक हार्टबीट की लाइन फिर से चलने लगी. जिसे देखते ही डॉक्टर तुरंत हरकत में आ गए और मरीज को ICU में शिफ्ट किया गया. डॉक्टरों की टीम ने एक बार फिर से मरीज का इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे मरीज की धड़कन वापस आ गई.
30 साल के करियर में पहली बार देखा ऐसा- डॉक्टर
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश चौधरी ने बताया, मेरे 30 साल के करियर में यह पहली बार हुआ है कि किसी मरीज को मृत घोषित करने के बाद वह स्वयं जीवित हो उठा. हमने कई बार कार्डियक अरेस्ट के मरीजों को CPR दिया है, लेकिन बिना किसी हस्तक्षेप के दिल का अपने आप धड़कना बहुत ही दुर्लभ घटना है.
सामने आई मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, राजेश पटेल को गंभीर हार्ट फेल्योर और शुगर लेवल हाई की समस्या थी. डॉक्टरों ने बताया कि जब उन्हें मृत घोषित किया गया तब सभी शारिरिक संकेत खत्म हो चुके थे. न सांसे चल रही थीं और न ही उनका दिन धड़क रहा था. जिसके 15 मिनट बाद ही उनका दिल फिर से धड़कने लगा जिसे डॉक्टर्स स्पान्टेनियस कार्डियक रिवाइवल कह रहे हैं.
वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि राजेश को अभी भी ICU में ही रखा गया है 24 घंटे हमारी टीम उनकी निगरानी कर रही है. अगले कुछ दिन उनकी सेहत के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे.
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 day agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
5 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines