हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजराती परिवार के 7 लोगों की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला राज

Gujrat Family Suicide Update: सूरत के एक परिवार के 7 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें उनकी मौत की वजह का खुलासा हुआ, आप भी पढ़ें रिपोर्ट में क्या आया?

विज्ञापन
Gujrat Family Suicide

Surat Family Attempt Suicide Or Murder: गुजरात के सूरत जिले में पालनपुर पाटिया इलाके में एक परिवार के 7 लोगों की मौत ने देशभर में सनसनी फैला दी। हालांकि पहली जांच में सामने आया कि परिवार के मुखिया ने मनीष सोलंकी ने मां-बाप, पत्नी और 3 बच्चों को मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें मनीष ने सुसाइड करने का कारण आर्थिक समस्या लिखा था, लेकिन पुलिस मर्डर के एंगल से भी केस की जांच कर रही थी। वहीं अब मरने वाले लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जो काफी हैरान करने वाली है।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में ट्रेन एक्सीडेंट क्यों हुआ? शुरुआती जांच में असली कारण सामने आया

करीब 3 से 4 घंटे तक पोस्टमार्टम चला

बूढ़ी मां और बेटी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस को भी जांच में दोनों के गले पर निशान मिले थे। मनीष, उसकी पत्नी, 2 बेटियों, दुधमुंहे बेटे और बूढ़े पिता के शरीर से जहर मिला है। सूरत सिविल अस्पताल के RMO डॉक्टर केतन नायक के मुताबिक, तकरीबन 3 से 4 घंटे पोस्टमार्टम चला। मनीष सोलंकी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, लेकिन उसके शरीर में भी जहर मिला। 4 मृतकों के शरीर में केमिकल एनालिसिस किया गया, जो जहर लग रहा है। केमिकल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही फाइनल करेंगे कि जहर था या नहीं, लेकिन वह जहर हो सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इतनी भयानक मौत! हाथ-पैर चेन से बांध ताला लगाया, सिर से घुटनों तक कट्टा पहनाया, तड़पा-तड़पा कर मारा

परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था

गौरतलब है कि सूरत शहर के पालनपुर पाटिया इलाके में श्री सिद्धेश्वर कॉम्प्लेक्स के सी-2 टावर के फ्लैट नंबर G-1 से शनिवार की सुबह कारोबारी मनीष सोलंकी (37), उसकी पत्नी रीटा बेन सोलंकी, पिता कनु सोलंकी, मां शोभना सोलंकी, बेटी दिशा सोलंकी, बेटी काव्या सोलंकी और बेटे कुशल सोलंकी के शव बरामद हुए थे। सुसाइड नोट से खुलासा हुआ है कि परिवार ने किसी को पैसे उधार देकर रखे थे। परिवार अपने फ्लैट को बेचने के लिए लगातार कोशिश कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, लेकिन अब सूरत पुलिस की जांच में क्या कुछ सामने आएगा? यह आने वाला वक्त बताएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola