इतनी भयानक मौत! हाथ-पैर चेन से बांध ताला लगाया, सिर से घुटनों तक कट्टा पहनाया, तड़पा-तड़पा कर मारा

Swiss Woman Murder Update: स्विस महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी ने उसे इतनी खौफनाक मौत दी कि जानकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

Swiss Woman Murder

Swiss Woman Murder

Swiss Woman Horrible Post Mortem Report: 30 मिनट तक वह तड़पती रही और हत्यारोपी उसे देखकर हंसता रहा। महिला ने बचने के लिए बहुत हाथ-पैर मारे, लेकिन उसे रहम नहीं आया। आखिरकार महिला हमेशा के लिए शांत हो गई। शख्स ने महिला को इतनी भयानक मौत दी कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की भी रूह कांप गई। वहीं आरोपी के मुंह से यह सुनकर कि उसने कैसे महिला को खौफनाक रूह कंपा देने वाली मौत दी, पुलिस वालों के रौंगटे खड़े हो गए। कैसे कोई इंसान इतना बेरहम, निर्दयी हो सकता है? मामला दिल्ली में स्विस महिला लीना बर्जर की हत्या की है, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सच सूत्रों के मुताबिक सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट जल्दी ही रिलीज करेगी और आरोपी को फांसी की सजा की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की आंखें तक बाहर निकल गई थीं

पश्चिमी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि लीना बर्जर की मौत गला दबाने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई थी। लीना से रेप भी नहीं हुआ, लेकिन उसे ऐसे मारा गया कि उसकी आंखें तक निकल गई थीं। गुरप्रीत सिंह ने भी पुलिस पूछताछ में लीना बर्जर के मर्डर की खौफनाक कहानी सुनाई। उसने अपने कबूलनामे में बताया कि उसने लीना की हत्या पैसों के लिए की थी। उसके पास काफी पैसे थे, जो उसे चाहिए थे। इसके लिए उसने लीना को उसी की सेंट्रो कार में जिंदा दफन कर दिया। उसने लीना के हाथ-पैर लोहे की चेन से बांधकर ताला लगा दिया। मुंह पर टेप लगाई। फिर सिर से लेकर घुटनों तक प्लास्टिक का कट्टा पहनाया। इसके बाद उसे सेंट्रो कार में बंद कर दिया और बाहर खड़ा हो गया। उसने कार के फ्रंट शीशे पर सनशेड लगा दिए थे, ताकि कोई देख न पाए।

विज्ञापन

न प्यार करता था, न ही शादी करनी थी उसे

पुलिस के अनुसार, लीना ने जान बचाने के लिए खूब हाथ-पैर मारे। कार की सीट का कवर भी हाथों से नोचकर फाड़ दिया था, लेकिन गुरप्रीत को रहम नहीं आया। क्योंकि उसने बताया कि वह उससे न तो प्यार करता था और न ही वह उससे शादी करना चाहता था। उसने तो पैसे हथियाने के लिए लीना की हत्या की थी। वहीं पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरप्रीत सनकी है। वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस वालों को गुमराह कर रहा है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सामान कैमरा, मोबाइल, लैपटॉप, प्लास्टिक का कट्टा, टेप, सनशेड, लोहे की चेन, ताला बरामद कर लिया है। साथ ही सीट का कवर जो फाड़ा गया था, उससे सैंपल भी ले लिए हैं। वहीं गुरप्रीत ने हत्या करने के लिए जानबूझ कर तिलक नगर जैसी सुनसान जगह चुकी, जिसके बारे में वह जानता था।

विज्ञापन

20 अक्टूबर की सुबह मिली थी लीना की लाश

बता दें कि 20 अक्टूबर की सुबह दिल्ली के पश्चिमी जनकपुरी इलाके में सड़क पर काले पॉलिथीन में एक विदेशी महिला की लाश मिली थी। जांच पड़ताल में मृतका की पहचान स्विटजरलैंड की रहने वाली लीना बर्जर के रूप में हुई। आरोपी गुरप्रीत सिंह से उसकी दोस्ती थी, लेकिन वहीं उसका हत्यारोपी निकला। काफी तलाश के बाद गुरप्रीत पुलिस के हाथ लगा। पश्चिमी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह ने पूछताछ की कमान संभाली। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित वीर, ऑपरेशन सेल ACP अरविंद कुमार और तिलक नगर थानाध्यक्ष की टीम ने जांच की। वारदात में यूज सेंट्रो कार और 2.10 करोड़ बरामद किए। गुरप्रीत ने कबूला कि उसने ही लीना को मारा और जनकपुरी इलाके में लाश को ठिकाने लगाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ