आंध्र प्रदेश में ट्रेन एक्सीडेंट क्यों हुआ? शुरुआती जांच में असली कारण सामने आया

Andhra Pradesh Train Collision Reason: आंध्र प्रदेश में ट्रेन ने पीछे से ट्रेन को टक्कर मारी, लेकिन ऐसा क्यों हुआ, शुरुआती जांच में ही इसकी वजह सामने आ गई, आप भी जानिए…

Andhra Pradesh Passengers Train Collision

Andhra Pradesh Passengers Train Collision

Andhra Pradesh Passengers Train Collision Reason: ओडिशा और बिहार में हुआ ट्रेन हादसा लोग भूले नहीं थे कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में 2 ट्रेनें आपस में टकरा गईं। हादसे में 14 यात्रियों की मौत हुई और 50 घायल हो गए। हादसा अलमांडा-कंकट पल्ली के बीच हुआ है। रेलवे से जांच की तो पहली शुरुआत में ही हादसे का असली सच भी सामने आ गया। पूर्वी तटीय रेलवे (ECOR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विश्वजीत साहू ने मीडिया को बताया कि हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ। विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ने सिग्नल की ओवरशूटिंग की। ओवरशूटिंग तब होती है, जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने की बजाय आगे बढ़ जाती है। इसी कारण ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन ने सिग्नल ओवरशूट किया

विश्वजीत साहू के अनुसार, विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन एक सिग्‍नल पर 2 मिनट रुकी। विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन पीछे से आई, जिसे सिग्‍नल पर रुकना था, लेकिन ट्रेन ने ओवरशूटिंग की। सिग्‍नल तोड़ दिया और पीछे से विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन को टक्‍कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रेन के 2 डिब्‍बे पटरी से उतर गए। हादसे वाली जगह पर अप लाइन, डाउन लाइन और मिडिल लाइन तीनों हैं। डाउन लाइन पर ट्रेन विशाखापत्तनम से भुवनेश्‍वर की ओर चलती है। अप लाइन पर ट्रेन भुवनेश्‍वर से विशाखापत्तनम के लिए चलती है। हादसा मिडिल लाइन पर हुआ, जहां से दोनों ओर से ट्रेनें आ और जा सकती हैं।

विज्ञापन

घायलों के लिए सरकार का मुआवजे का ऐलान

साहू के अनुसार, इस तरह हादसा ट्रेन के ड्राइवर की चूक के कारण हुआ। हादसे में उसके लोको पायलट की भी मौत हुई। टक्कर के बाद दोनों ट्रेनों के 5 डिब्बे पटरी से उतरे। 3 आगे वाली ट्रेन के और 2 पीछे वाली ट्रेन के थे। हादसे के कारण विजयनगरम रूट पर 12 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। केंद्र और राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली चोट लगने पर 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं आंध्रप्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ