हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat Weather: गुजरात के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने बताया 19 और 20 जून का अपडेट

Gujarat Weather Update: गुजरात में मानसून शुरु हो चुका है। कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राज्य में एनडीआरएफ की टीमें हर जगह तैनात की गई है।

विज्ञापन

Gujarat Weather Update: गुजरात में फिलहाल मानसून एक्टिव हो गया। इसके चलते हर जगह बारिश हो रही है। कहीं तो भारी बारिश तो कहीं हल्की हो रही है। जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, तो जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई है। बता दें,अहमदाबाद में कल तेज हवाओं के साथ ही बारिश हुई। आईएमडी ने बताया कि कुछ हिस्सों में बिजली भी गिर सकती है। आईएमडी ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में काफी बारिश हुई है। अगर कल की बात करें तो भावनगर में बहुत ज्यादा बारिश हुई है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से 18 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। उधर, मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बोटाद, अहमदाबाद, आणंद, भरूच, सुरेंद्रनगर, पोरबंदर, जूनागढ़ में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली, सूरत, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, पाटन, वडोदरा जैसे शहरों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

विज्ञापन

आने वाले दिनों के लिए मौसम का अलर्ट

आईएमडी ने राज्य में 19 जून को भी बारिश ही बताई है। जिसमें डांग, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन और दादरा नगर हवेली में भारी बारिश की आशंका है। जबकि गिर सोमनाथ, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद, तापी, भरूच, भावनगर और अमरेली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 21 जून को लेकर 12 जिलों में यलो अलर्ट बताया है। इसमें भरूच, सूरत, नवसारी, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, वडोदरा, डांग, वलसाड में भारी बारिश हो सकती है।

23 जून को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जिसमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा और अरावली में भारी बारिश हो सकती है। इस बीच 13 जिलों पंचमहल, दाहोद, कच्छ, मोरबी, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा, महिसागर, नवसारी, वलसाड में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  गुजरात में आया आफत वाला मानसून… राजावल नदी में कार बहने का वीडियो वायरल, जानिए कहां फंसे 14 लोग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola