Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

हल्दी लगाए, शादी वाले कपड़ों में वोट देने पहुंचा युवक, कहा- मैंने मतदान के लिए शादी का समय आगे बढ़ा दिया

Gujarat Election: गुजरात में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान एक बूथ पर एक युवा वोटर शादी के कपड़ों में पहुंचा। युवक के कपड़ों और शरीर पर हल्दी लगी थी। प्रफुल्लभाई मोरे ने बताया कि वोटिंग के लिए उन्होंने अपनी शादी के समय को आगे बढ़ा दिया है। […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Dec 1, 2022 16:05

Gujarat Election: गुजरात में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान एक बूथ पर एक युवा वोटर शादी के कपड़ों में पहुंचा। युवक के कपड़ों और शरीर पर हल्दी लगी थी।

प्रफुल्लभाई मोरे ने बताया कि वोटिंग के लिए उन्होंने अपनी शादी के समय को आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि प्रफुल्लभाई मोरे तापी के रहने वाले हैं। तापी में पहले चरण के तहत आज वोटिंग हुई।

---विज्ञापन---

वोटिंग शुरू होने के थोड़ी देर बाद हल्दी लगाए पारंपरिक पोशाक कुर्ता-पाजामा पहने हुए प्रफुल्लभाई मोरे आए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी शादी के लिए महाराष्ट्र जाना था। उनकी शादी सुबह थी लेकिन वोटिंग को देखते हुए अब शादी शाम को होगी।

प्रफुल्लभाई मोरे ने की ये अपील

वोट देने के बाद प्रफुल्लभाई मोरे ने कहा कि मैं सभी से मतदान करने का आग्रह करता हूं, आपको अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए। मेरी शादी सुबह होने वाली थी, लेकिन मैंने इसे शाम के लिए रिशेड्यूल किया है।

---विज्ञापन---

बता दें कि पहले चरण के चुनाव में गुजरात की 89 सीटों पर 788 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, जबकि दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान बाकी 93 सीटों पर होगा।

चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ घोषित किए जाएंगे, जहां 12 नवंबर को चुनाव हुआ था। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकार भारतीय जनता पार्टी की है।

First published on: Dec 01, 2022 04:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.