Gujarat News: गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास जंगल के सफारी पार्क में एक तेंदुए ने दहशत फैला रखी है। तेंदुआ एक जनवरी की सुबह सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क में स्थित बाड़े में घुसा और एक काले हिरण को मार डाला। जिसके बाद सदमे में 7 और हिरणों ने दम तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की उम्र 2-3 साल है। नए साल की सुबह तेंदुआ बाड़बंदी को पार कर बाड़े के अंदर घुस गया। यह बाड़ा केवड़िया वन प्रभाग के अंतर्गत आता है। यहीं पर पहले उप प्रधानमंत्री और प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति लगाई गई है। यह पार्क शूलपनेश्वर वन्यजीव अभयारण्य के जंगलों से घिरा हुआ है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में गैंगवार की साजिश नाकाम, 7 बदमाश गिरफ्तार; लंदन में बैठे इस गैंगस्टर के संपर्क में थे शूटर
सूत्रों के मुताबिक यहां पर जानवरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता बाड़बंदी की गई है। लेकिन तेंदुआ इसको पार करने में कामयाब रहा। उसने एक काले हिरण को अपना शिकार बना लिया, लेकिन दहशत की वजह से 7 अन्य काले हिरणों की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके से 8 शव बरामद किए हैं। सभी काले हिरणों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
पार्क के आसपास लगे हैं 400 कैमरे
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार केवड़िया डिवीजन के उप वन संरक्षक (DCF) अग्निश्वर व्यास ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आसपास के जंगलों में तेंदुओं की मौजूदगी आम बात है। लेकिन सफारी पार्क में तेंदुआ घुसने की बात पहली बार सामने आई है। पार्क के आसपास लगभग 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 24 घंटे इन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाती है। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की मौजूदगी सामने आई है। तेंदुआ घुसते ही कर्मचारियों को पता लग गया था।
यह भी पढ़ें:हादसा या हत्या… ओडिशा में कार-ट्रक की टक्कर, दो BJP नेताओं की मौत; जिंदा बचे शख्स ने किया ये दावा
कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद तेंदुआ भाग गया। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि तेंदुआ सफारी पार्क से निकल गया है या अंदर कहीं छिपा हुआ है? घटना के बाद दो दिन के लिए सफारी पार्क को बंद कर दिया गया था। 3 जनवरी से फिर से सफारी पार्क को खोला गया है। अभी तेंदुए की मौजूदगी को लेकर संशय बना हुआ है।
संबंधित खबरें
गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
7 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
7 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
20 hrs agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
3 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
3 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
8 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines