Gujarat Accident: एक चूक से 7 जिंदगियां खत्म, मृतकों में 5 स्टूडेंट्स, जूनागढ़ में हुआ भीषण हादसा

Car Accident in Junagarh: एक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में गई और एक कार से भिड़ गई। यह हादसा गुजरात के जूनागढ़ में हुआ है। हादसे में मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। आइए जानते हैं कि मरने वाले कौन और कब हुआ हादसा?

Gujarat Junagarh Road Accident

आमने-सामने की टक्कर से दोनों कारें डैमेज हो गईं।

विज्ञापन

Gujarat Junagarh Road Accident: गुजरात के जूनागढ़ में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जेतपुर-सोमनाथ हाईवे पर 2 कारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोग मौके पर मारे गए। मरने वालों में 5 कॉलेज स्टूडेंट्स थे, जो पेपर देने जा रहे थे। हादसा भंडूरी के पास कृष्णा होटल के बाहर हुआ। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में गई और अन्य कार से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों वाहन उछलकर दूर जा गिरे।

दोनों कारें डैमेज हुईं और उनमें सवार लोग निकल बाहर गिरे। राहगीरों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादमालिया हाटी के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। हादसे में कार सवार पांचों लोग मारे गए, जो कॉलेज स्टूडेंट्स थे और पेपर देने जा रहे थे। दूसरी कार में सवार 2 लोगों की भी मौत हुई है। सातों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

टक्कर लगते ही कार में लग गई थी आग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की पुष्टि SP दिनेश कोडियातर ने की। उन्होंने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। सोमनाथ जा रही कार में कॉलेज स्टूडेंट्स सवार थे। शायद एग्जाम पेपर के लिए जल्दी पहुंचने के लिए वे स्पीड से कार दौड़ा रहे होंगे। स्पीड के कारण कार का बैलेंस बिगड़ गया, जिसे ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई। वहां दूसरी साइट से आ रही कार से उस कार की टक्कर हो गई।

हादसे में मारे गए लोगों के शव सड़क पर बिखरे मिले। कुछ शव कार में फंसे थे, जिन्हें राहगीरों ने निकाला। टक्कर इतनी जोरदार था कि कार में आग लग गई थी, जिसमें जलती एक बोतल छिटककर सड़क किनाने बनी झोपड़ी में जा गिरी। इससे झोपड़ी में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने आकर बुझाया। इस अग्निकांड में जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन माली नुकसान झोपड़ी मालिक को उठाना पड़ा है। पुलिस ने अग्निकांड का भी केस दर्ज किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ