Bomb Blast: बनाते-बनाते फटा बम! मुर्शिदाबाद में 3 लोगों की मौत, भीषण विस्फोट से फैली दहशत

Murshidabad Bomb Explosion: 3 युवक रात के अंधेरे में बम बना रहे थे कि अचानक उसमें ब्लास्ट हो गया और तीनों की मौके पर मौत हो गई है। जोरदार धमाका होने से आस-पास के घर हिल गए और लोगों ने दहशत फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

West Bengal Murshidabad Bomb Explosion

धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के घर हिल गए।

Murshidabad Bomb Explosion: दिल्ली में जहां स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, वहीं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बम बनाते समय वह ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। बम में विस्फोट सागरपाड़ा थाने के खयरतला इलाके में हुआ। मामुन मोल्ला के घर बम बनाए जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त मामुन मोल्ला, साकिरुल सरकार और मुस्तकीन सेख के रूप में हुई है। मुस्तकीन सेख महाताब कॉलोनी और साकिरुल सरकार खयरतला इलाके का रहने वाला है।

विज्ञापन

तीनों युवक रात के अंधेरे में छिपकर बम बना रहे थे कि हादसा हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मामुन के मकान की छत ढह गई और वह मलबे में बदल गया। आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने घरों से बाहर निकल आए और मामुन में घर में आग लगी देख पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और शवों को कब्जे में लिया। इलाके में अब भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि बम क्यों बनाए जा रहे थे?

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ