SpiceJet के 2 विमानों की इमरजेंसी लैडिंग, पायलटों की सूझबूझ से बचीं 200 यात्रियों की जान

SpiceJet Flights Emergency Landing: स्पाइसजेट एयरलाइन के 2 विमानों की आज इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो दोनों विमान हादसे का शिकार हो सकते थे, लेकिन पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर यात्रियों की जान बचाई।

SpiceJet Flights Emergency Landing

फ्लाइट लैंड होते ही पैसेंजर्स रेस्क्यू किए गए।

Spice Jet Flights Emergency Landing: देश में आज 2 फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। आसमान में 2 विमान क्रैश होने से बच गई। 200 यात्रियों की जान दांव पर लगी थी, लेकिन पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई और यात्रियों के साथ-साथ अपनी और क्रू मेंबर्स की भी जान बचाई। एक फ्लाइट दिल्ली से शिलॉन्ग जा रही थी, जिसकी इमरजेंसी लैंडिग पटना एयरपोर्ट पर हुई। दूसरी फ्लाइट कोच्चि जा रही थी, जिसकी इमरजेंसी लैंडिंग चेन्नई एयरपोर्ट पर कराई गई। दोनों फ्लाइट स्पाइसजेंट एयरलाइंस की थी। एक फ्लाइट विंडशील्ड टूटने के कारण खतरे में पड़ी थी। दूसरी फ्लाइट टेक्निकल फॉल्ट के कारण डायवर्ट करनी पड़ी। आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षी के टकराने से विंडशील्ड में दरार आई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पाइसजेट एयरलाइन की दिल्ली से शिलॉन्ग जा रही फ्लाइट SG-2950 हादसे का शिकार होने से बची। इस फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। क्योंकि विमान से पक्षी टकरा गया था। इस वजह से विमान के कॉकपिट की विंडशील्ड में दरार आ गई। जैसे ही पायलट ने दरार देखी, उसने क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी दी। फिर पायलट ने पटना एयरपोर्ट के ATC से संपर्क करके इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। फिर पायलट ने विमान को पटना की तरफ डायवर्ट कर दिया। यहां जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया। घटना सुबह के करीब 9 बजे की है। फ्लाइट ने दिल्ली से करीब 7 बजे उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट में 80 पैसेंजर्स और क्रू मेंबब थे। विमान लैंड होते ही पैसेंजरों को इमरजेंसी गेट के रास्ते से रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन

कोच्चि जा रहा था स्पाइसजेट का प्राइवेट विमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोच्चि जा रहे स्पाइसजेट एयरलाइन के विमान में आसमान में ही तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए विमान की चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी 117 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। यह स्पाइसजेट कंपनी का ही प्राइवेट विमान था, लेकिन विमान में टेक्निकल फॉल्ट आने के कारण उसे फ्लाई करने में मुश्किल आ रही थी। इसलिए पायलट ने चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों से संपर्क करके विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। अनुमति मिलते ही विमान को चेन्नई डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पैसेंजरों को इमरजेंसी गेट के रास्ते रेस्कयू करके विमान की चेकिंग की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने घटनाक्रम की पुष्टि की और बताया कि विमान सुरक्षित है और इसमें सवार सभी लोग भी सेफ हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ