हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात में झुकेगा 'पुष्पा'! चंदन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाया ये सॉलिड प्लान

Inter State Forest Conservation Meeting Saputara: अंतर्राज्यीय वन संरक्षण बैठक सापुतारा में राज्य मंत्री मुकेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

विज्ञापन
Inter State Forest Conservation Meeting Saputara (1)

Inter State Forest Conservation Meeting Saputara: पुष्पा फिल्म में आपने अल्लू अर्जुन के किरदार को चंदन की तस्करी करते हुए देखा होगा। वह इसकी तस्करी के लिए नए-नए तरीके आजमाता है और कामयाब होता है। पुष्पा की तरह ही देश के विभिन्न राज्यों में चंदन की लड़की की तस्करी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। हालांकि तस्करी से न केवल राजस्व हानि होती है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है, ऐसे में चंदन चोरों को पकड़ने के लिए गुजरात पुलिस ने सॉलिड प्लान बनाया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

दरअसल, गुजरात के सापुतारा में वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और जलापूर्ति राज्य मंत्री मुकेश पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय और केंद्र शासित प्रदेश वन संरक्षण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली के वरिष्ठ वन अधिकारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण और वन संरक्षण पर डिटेलिंग में चर्चा की गई। वन संरक्षण के संबंध में गुजरात, महाराष्ट्र, दमन एंड दीव, दादरा एंड नगर हवेली के शीर्ष वन अधिकारी मौजूद थे।

मुकेश पटेल ने कहा कि वन राष्ट्र की संपदा हैं और इन्हें संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली के सभी वन अधिकारियों को वन संरक्षण के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन

अब तक गुजरात के कच्छ वन विभाग ने 26,000 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है और दक्षिण गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्र में 900 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस अभियान के तहत वन विभाग भूमि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सक्रियता से कार्रवाई कर रहा है।

गुजरात सरकार ने शुरू करेगी पायलट परियोजना

गुजरात सरकार चंदन के पेड़ों की तस्करी रोकने के लिए लेजर बाड़ लगाने की एक पायलट परियोजना शुरू करने का प्रस्ताव कर रही है। इस कदम से चंदन के पेड़ों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वर्तमान स्थिति से निपटने के साथ-साथ लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए एआई तकनीक का उपयोग करने पर चर्चा चल रही है। इस तकनीक का उपयोग संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन

मुकेश पटेल ने आगे कहा कि दुनिया का पहला “जलवायु परिवर्तन विश्वविद्यालय” गुजरात राज्य में शुरू किया जाएगा, जो पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने एमएसपी तय करने का भी जिक्र किया, जिसमें लकड़ी के मूल्य निर्धारण और इसकी बिक्री के लिए नीति तैयार करने पर चर्चा की गई।

इस प्रकार, लकड़ी की बिक्री को नियमित किया जा सकता है और तस्करी को रोका जा सकता है। इसके अलावा मुकेश पटेल ने पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का विस्तार किया है, जिसके जरिए देश के कोने-कोने में पौधारोपण (Plantation) किया गया है, जिसमें लगभग 17 करोड़ पेड़ शामिल हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत; 200 फीट गहरी खाई में गिरी 50 श्रद्धालुओं से भरी बस

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola