---विज्ञापन---

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत; 200 फीट गहरी खाई में गिरी 50 श्रद्धालुओं से भरी बस

Gujarat Bus Accident: गुजरात में 50 श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई है। हादसे में 7 लोग मारे गए हैं और बस बुरी तरह पिचक गई है। करीब 20 लोग भी घायल हुए हैं। आइए जानते हैं कि हादसा कब-कहां और कैसे हुआ? ताजा हालात क्या हैं?

---विज्ञापन---

Gujarat Dwarka Bus Accident: गुजरात के डांग जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नासिक-सूरत हाईवे पर सापूतारा घाट के पास 50 श्रद्धालुओं से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हुए हैं। वहीं लग्जरी प्राइवेट बस बुरी तरह टूट फूट गई है। हादसा आज 2 फरवरी दिन रविवार को अलसुबह करीब सवा 4 बजे हुआ। पुलिस ने मौके पर आकर लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कैसे हुआ हादसा?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा बस से ड्राइवर का कंट्रोल छूटने के कारण हुआ। घायलों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। हादसे में 5 लोगों की मौत मौके पर हो गई थी। इनमें 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। 2 घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस अधीक्षक SG पाटिल ने हादसे की पुष्टि की।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
हादसे में मारे गए लोग कौन?

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिले के रहने वाले थे। बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से गुजरात के द्वारका शहर जा रही थी। इसमें सवार श्रद्धालु 23 दिसंबर 2024 से धार्मिक यात्रा पर निकले हुए थे। 4 बसों में सवार होकर लोग उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकले थे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Feb 02, 2025 10:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola