Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

Gujarat Weather: गुजरात में कब एक्टिव होगा मानसून,17 जिले में भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात के अलग-अलग जिलों में लगातार हल्की बारिश हो रही है। वहीं, आज सुबह से ही राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट बताया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 4, 2025 08:20
gujarat weather news

गुजरात में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और आज भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण गुजरात के अलावा भावनगर, मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली और छोटा उदेपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज सुबह से ही राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज बनासकांठा, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

कैसा रहेगा 8 जून तक का मौसम

4 जून 2025 को वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड जिलों के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

5 जून 2025 को बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

6 जून 2025 को मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

7 और 8 जून 2025 को अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

किन जिलों में भारी बारिश की संभावना?

मौसम विभाग के अनुसार, साबरकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, महिसागर, खेड़ा, आनंद, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, वडोदरा, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Gujarat Weather: गुजरात के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने मानसून पर दिया नया अपडेट

First published on: Jun 04, 2025 08:20 AM

संबंधित खबरें