---विज्ञापन---

गुजरात

Gujarat Weather: गुजरात के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने मानसून पर दिया नया अपडेट

Gujarat Weather Update: गुजरात के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश लगातार हो रही है। दूसरी ओर, राज्य में मानसून आने का अभी और इंतजार करना होगा। वहीं, मौसम विभाग ने 8 जून तक मौसम कैसा रहेगा, इसके अलावा मानसून को लेकर भविष्यवाणी की है।

Gujarat Weather Update: गुजरात में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है और आज भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 8 जून तक छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, दक्षिण गुजरात के अलावा भावनगर, मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली और छोटा उदेपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज सुबह से ही राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 8 जून तक का पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण गुजरात समेत राज्य के कई भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने आज बनासकांठा, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ में छिटपुट बारिश की संभावना है।

---विज्ञापन---

कैसा रहेगा 4 जून से लेकर 8 जून तक का मौसम

4 जून 2025 को वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड जिलों के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

5 जून 2025 को बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

6 जून 2025 को मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

7 और 8 जून 2025 को अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

किन जिलों में बारिश के आसार?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में साबरकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, महिसागर, खेड़ा, आनंद, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, वडोदरा, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Gujarat Weather: गुजरात के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 7 जून तक का पूर्वानुमान

First published on: Jun 03, 2025 07:52 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

दिप्ती शर्मा पिछले 8 सालों से पत्रकारिता में हैं। डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में लगभग सभी बीट जैसे- हेल्थ, धार्मिक, लाइफस्टाइल, पॉलिटिकल आदि पर लेख लिख चुकी हैं। लेख लिखने के अलावा यूट्यूब पर भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल, दिप्ती शर्मा न्यूज24 की हिन्दी न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं। दिप्ती शर्मा ने MJMC (Post Graduation) सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ (Uttar Pradesh) से किया है।

Read More

Deepti Sharma

दिप्ती शर्मा पिछले 8 सालों से पत्रकारिता में हैं। डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में लगभग सभी बीट जैसे- हेल्थ, धार्मिक, लाइफस्टाइल, पॉलिटिकल आदि पर लेख लिख चुकी हैं। लेख लिखने के अलावा यूट्यूब पर भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल, दिप्ती शर्मा न्यूज24 की हिन्दी न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं। दिप्ती शर्मा ने MJMC (Post Graduation) सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ (Uttar Pradesh) से किया है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola