गुजरात में एक बार फिर बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी हुई है। मई के पहले सप्ताह में ही आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 30 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आएगा, जिसके चलते 10 से लेकर 11 मई तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं और आंधी के साथ भारी बारिश होगी। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। दो दिन बाद यानी 30 अप्रैल के बाद उत्तर गुजरात, अहमदाबाद, गांधीनगर और सौराष्ट्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मई में राज्य में एक बार फिर बेमौसम बारिश हो सकती है। 8 मई के आसपास आंधी के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र और मध्य गुजरात में बारिश हो सकती है। मई के पहले सप्ताह में मौसम बदलेगा। कच्छ के कुछ भागों में तेज हवा चलने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।
अप्रैल में कोई प्रीमानसून नहीं आएगा।
अप्रैल में प्रीमानसून गतिविधि की कोई संभावना नहीं है, लेकिन 14 से लेकर 18 मई के बीच प्रीमानसून आ सकता है। दूसरा प्रीमानसून मई के आखिरी सप्ताह में देख सकते हैं। वहीं, जून में भी प्रीमानसून देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल से 4 मई तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है।
कब हो सकती है बारिश?
29 अप्रैल से उत्तर गुजरात, अहमदाबाद, गांधीनगर, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। इसलिए 8 मई को गुजरात में बारिश का अनुमान जताया गया है।
ये भी पढ़ें- गुजरात में धूल भरी आंधी के साथ 3 जिलों में बारिश का अनुमान, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
23 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
23 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines