5 Month Old Girl Death Ahmedabad: कहते हैं बच्चा सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने मां-बाप के हाथों में होता है, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक पिता ने अपनी पांच महीने की मासूम बच्ची को ऐसी दर्दनाक सजा दी कि मां का कलेजा कांप उठा। जानकारी के अनुसार, गोमतीपुर के रहने वाले अहमद अंसारी पर बच्ची के कत्ल का आरोप लगा है। पांच महीने पहले ही बच्ची का जन्म हुआ था। बच्ची के जन्म के बाद से ही वह अक्सर परेशान रहता था। वह मनोरोग से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था।
बच्ची रोने लगी तो दबा दिया गला
कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी को पेट में दर्द होने के बाद अस्पताल लेकर गया। उसके साथ पांच महीने की बेटी भी थी। जब डॉक्टर पत्नी का इलाज करने लगे तो उसी दौरान बच्ची ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। अहमद ने बच्ची को चुप कराया, लेकिन वह लगातार रोती रही। इसके बाद वह उसे डांट लगाने लगा, लेकिन बच्ची का रोना नहीं रुका। इसके बाद उसका गुस्सा आसमान पर पहुंच गया और उसने बच्ची का मुंह और गला दबा दिया। थोड़ी ही देर बाद जब बच्ची की मौत हो गई।
शहरकोटडा थाने में दर्ज हुई FIR
जब बच्ची ने हलचल करना बंद कर दिया तो अहमद ने उसके मुंह पर पानी छिड़का, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि बच्ची की मौत पहले ही हो चुकी थी। इसे देख उसके होश फाख्ता हो गए। जब आरोपी की पत्नी को इसका पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने शहरकोटडा पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह बच्ची के जन्म से परेशान था। अहमद कामकाज पर ध्यान नहीं देता था। जिसे लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा होता था।
ये भी पढ़ें: 3300 KG ड्रग्स..कीमत 2000 करोड़ रुपये, नशे की सबसे बड़ी खेप जब्त, पाकिस्तान की करतूत आई सामने
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines