---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Video: तेजगढ़ में पेड़ से टकराई कार, विस्फोट के बाद जिंदा जला चालक

तेजगढ़ से ठाकुर भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट:  गुजरात के तेजगढ़ रेलवे फाटक के पास आज सुबह एक वेगन आर कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद तेज धमाके बाद कार में आग लग गई। इससे पहले की चालक गेट खोकर कार से निकल पाता कार में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। जिससे चालक जिंदा जल गया। पुलिस […]

---विज्ञापन---

तेजगढ़ से ठाकुर भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट:  गुजरात के तेजगढ़ रेलवे फाटक के पास आज सुबह एक वेगन आर कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद तेज धमाके बाद कार में आग लग गई। इससे पहले की चालक गेट खोकर कार से निकल पाता कार में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। जिससे चालक जिंदा जल गया। पुलिस के अनुसार कार चालक की मौके पर ही जलने से मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कार चालक बड़ोदरा से छोटा उदेपुर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में तेजगए़ फाटक के पास यह हादस हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सीएनजी कीट लगी हुई थी।

---विज्ञापन---

 

आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए कार एक्सपर्ट को बुलाया गया है। हादसे के बाद आसपास से गुजर  रहे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन इतने पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

---विज्ञापन---

पुलिस के अनुसार  मरने वाले की पहचान हितेश महेशभाई पटेल के रूप में हुई है। वड़ोदरा का रहने वाला था। उसके परिजनों का बयान लिया जा रहा है। हादसे की जांच की जा रही है।

First published on: Jan 07, 2023 05:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola