Dating App Loot Case: अगर आप डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। दिल्ली के इंजीनियर को डेटिंग करना पड़ा भारी पड़ा है। उसे ऐप पर एक लड़की मिली, जिसने खुद का नाम मीरा बताया था। दोनों अहमदाबाद में एक साथ घूमने गए। फिर लड़की ने उसे होटल चलने के लिए कहा। युवक होटल पहुंचा तो लड़की एक ट्रांसजेंडर निकली। उसने अपने एक साथी की मदद से इंजीनियर को लूट लिया। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने एक ट्रांसजेंडर को अरेस्ट कर लिया है।
दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट में रहता है इंजीनियर
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रहने वाले अमित गोयल ने एलिसब्रिज पुलिस में केस दर्ज कराया है। उनकी एफआईआर के मुताबिक, वह नवरंगपुरा में एक निजी कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम करते हैं। वह आम तौर पर महीने में 15 दिन पालडी के एक होटल में रहते हैं और बाकी महीने अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।
खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताया
गोयल ने एक डेटिंग ऐप में अपना अकाउंट बनाया। इस दरम्यान उनके संपर्क में आई, जिसने खुद का नाम मीरा बताया। बुधवार दोपहर मीरा ने अमित से व्हाट्सऐप पर संपर्क किया। गोयल ने कहा कि महिला ने उन्हें बताया कि वह वस्त्रपुर में मेकअप आर्टिस्ट है और वह मिलना चाहती है। बुधवार शाम करीब 4 बजे दोनों मिले और वस्त्रपुर झील के पास घूमने गए।
बाथरूम से निकलते ही खींच लिया तौलिया
अमित गोयल ने कहा कि मीरा ने उनके साथ एक होटल में जाने की जिद की। इस पर एक होटल खोजा और वस्त्रपुर झील के पास एपेक्स होटल गए। कमरा नंबर 704 बुक किया गया था। इसके बाद अमित गोयल नहाने के लिए बाथरूम में चले गए। जैसे ही अमित बाहर आए तो मीरा ने तौलिया खींच लिया और 9 हजार रुपए नकद और 25,000 रुपये का एक लैपटॉप लूट लिया।
होटल में अपनी सहेली बुलाई
ट्रांसजेंडर मीरा ने कमरे का दरवाजा खोला और उसकी सहेली अंदर आ गई। वे दोनों झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। जब अमित ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और तब पता चला कि वे दोनों ट्रांसजेंडर महिलाएं थीं। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि वे उसे बदनाम कर देंगी।
पुलिस ने एक को पकड़ा
एलिसब्रिज पुलिस टीम ने बाद में दो आरोपियों में से एक को वस्त्रपुर से पकड़ा है। जिसकी पहचान दिल्ली की सना शेख के रूप में हुई और आईपीसी के तहत जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और उकसावे का मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: 11 साल की बच्ची ने गर्भपात कराने से किया इंकार, 6 साल की उम्र से पिता कर रहा था रेप
संबंधित खबरें
गुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 hr agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
6 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
17 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines