मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर कांग्रेस ने गुजरात सरकार से पूछे 3 सवाल, CM भूपेंद्र पटेल का इस्तीफा भी मांगा

CONGRESS
विज्ञापन

Morbi Bridge Collapse: गुजरात में मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। हादसे को लेकर कांग्रेस ने गुजरात सरकार से तीन सवाल पूछे हैं। साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का इस्तीफा भी मांगा है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हादसे को लेकर दुख जताया था और उन्होंने मामले की जांच की मांग की थी।

अभी पढ़ें – Morbi Bridge Collapse: 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सभी कार्यक्रम रद्द 

विज्ञापन

कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा ने आज एक वीडियो जारी कर मोरबी ब्रिज हादसे के संबंध में गुजरात सरकार से तीन सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि क्या इस पुल का फिटनेस सर्टिफिकेट था? क्या उसकी ऑडिट रिपोर्ट थी? क्या उसकी भार क्षमता को जांचा गया था?

https://twitter.com/INCIndia/status/1586983813254549504

पवन खेड़ा ने कहा कि गुजरात में 100 साल से अधिक पुराने इस पुल के रखरखाव और देखभाल की जिम्मेदारी ऐसी कंपनी को दी गई जो मच्छर मारने का रैकेट बनाती है, जो दिवाल घड़ी बनाती है। खेड़ा ने कहा कि गुजरात में चुनाव है लेकिन भाजपा जल्दबाजी में हर प्रोजेक्ट का उद्धाटन करना चाह रही है। ऐसे में मोरबी हादसे के लिए भाजपा जिम्मेदार है और हम मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/INCIndia/status/1586973745897299971

मल्लिकार्जुन खड़ेग ने भी जांच की मांग की

हादसे पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दुख व्यक्त किया और उन्होंने गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं से बचाव कार्य में हर संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से हुई त्रासदी से गहरा दुख हुआ है। मैं कार्यकर्ताओं से बचाव कार्य में हर संभव सहायता देने और घायलों की मदद करने की अपील करता हूं। मेरी संवेदना और प्रार्थना शोक संतप्त परिवारों के साथ है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1586734928116404224

राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पुल के गिरने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि खबर बहुत दुखद है। मैं कठिन समय में सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घायल लोगों को हर संभव सहायता देने और लापता लोगों की तलाश में मदद की अपील करता हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ