bhupendra.thakur
Read More
---विज्ञापन---
Gujarat Education Model: पिछले 15 सालों में गुजरात के सरकारी स्कूलों को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। साल 2010 से 2025 के बीच गुजरात विधानसभा में सत्र के दौरान बार-बार एक ही सवाल गूंजता रहा कि राज्य में कितने सरकारी स्कूल बंद हुए हैं? वहीं, इस दौरान सरकार के जवाबों में छिपी कई परतें भी सामने आईं। लेकिन गुजरात के शिक्षा मॉडल की सच्चाई जानने के लिए न्यूज24 की टीम गुजरात पहुंची। यहां टीम अलग-अलग जिलों में गई और गुजरात के शिक्षा मॉडल की जमीनी हकीकत सामने रखी है। चलिए पढ़ते हैं कि न्यूज24 की रिपोर्ट में क्या कुछ लिखा हुआ है।
रिपोर्ट में बताया गया कि 2017 से 2023 के दौरान अलग-अलग विधानसभा सत्र में विपक्ष द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि पिछले 8 सालों में 525 स्कूल बंद और 5912 स्कूलों को मर्ज किया गया है। वहीं, साल 2021 से 2024 के दौरान आयोजित विधानसभा सत्र में बताया गया कि सरकार ने पहले चरण में 5000 स्कूलों के विलय की योजना बताई है, जिसके साथ कुल 13000 स्कूलों को मर्ज करने की नीति पर काम जारी है। इसके अलावा, साल 2020 से 2022 तक आयोजित विधानसभा सत्र में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने कहा कि राज्य में 86 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और 491 स्कूलों का विलय किया गया है। वहीं, गुजरात में साल 2023-25 के बीच में 33 जिलों में कुल 54 सरकारी प्राथमिक स्कूल बंद हुए थे।
इस साल मार्च 2025 की विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक किरीट पटेल के सवाल पर सरकार ने माना की द्वारका में 1 अरवल में 7, अमरेली में 6, पोरबंदर में 6, जूनागढ़ में 4 छोटा उदेपुर में 3, कच्छ में 3, राजकोट में 3 सरकारी स्कूल बंद हुए है। वहीं खेड़ा, जामनगर, नवसारी में 2-2 और भावनगर, दांग, गिर सोमनाथ, महेसाणा, पंचमहल, सूरत और सुरेंद्रनगर में 1–1 स्कूल बंद हो गए। अबतक के विधानसभा सत्र में सरकार की तरफ से मिले जवाबों के अनुसार, पिछले 8 सालों में अकेले गुजरात अंदर 525 सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं। इसके अलावा, गुजरात सरकार कम छात्र होने की वजह से 5912 सरकारी स्कूलों को बंद करने की योजना बना रही है। इन सबके बावजूद सरकार का दावा है कि वो सुधार की राह पर है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से कई जरूरी कदम उठाए है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।