News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
गुजरात के वडोदरा के महिसागर नदी पर बना पुल बीच का हिस्सा ढह जाने से करीब 9 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से विपक्षी नेता भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल गुजरात के इस हादसे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। विपक्ष पूछ रहा है कि यह हादसा एक्ट ऑफ गॉड है या एक्ट ऑफ फ्रॉड है।
गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया।
इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हैं।
---विज्ञापन---कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे… pic.twitter.com/4uZxnZDXE9
— Congress (@INCIndia) July 9, 2025
---विज्ञापन---
कांग्रेस ने पुल हादसे को दुखद घटना बताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस का दावा है कि जिले को लोग लगातार इस पुल को लेकर शिकायत कर रहे थे। लोगों का कहना था कि यह हिल रहा है और गिर जाएगा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस का आरोप है कि इस घटना से पहले पुल की मरम्मत पर काफी पैसा खर्च किया गया था। इसके बाद भी पुल ढह गया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि किसी भी ठेकेदार को ऑर्डर मिलने के बाद उससे कमीशन लिया जाता है। इसी ठेकेदार सही तरीके से काम कर नहीं पाता है। कांग्रेस ने इसे भाजपा का भ्रष्टाचार बताया है।
Double Engine
Double Disaster pic.twitter.com/lud6AjbEPh— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) July 9, 2025
तृणमूल कांग्रेस ने भी पुल हादसे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। TMC ने पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केगृह राज्य में पुल ढहने जैसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। हम फोटो खिंचवाने वाले प्रधानमंत्री से एक सवाल पूछना चाहते हैं: क्या यह एक्ट ऑफ गॉड है या फ्रॉड? TMC ने आगे कहा कि वे पीएम के जवाब का इंतजार करेंगे। क्योंकि वो जनता के पैसे पर विदेश घूमने, डांस ड्रिल और पीआर स्टंट करने में बिजी हैं।
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि गुजरात पुल हादसे की तरह कई मामलों में कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा की राज्य सरकारें कांवड़ियों के रास्तों पर रेस्टोरेंट के नाम रखने और वैध बंगाली मजदूरों को जेल में बंद करने पर तुली हुई है।
Bridges in Gujarat & roads collapse, trains collide, derail. No action. But BJP state governments obsessed with eatery names on Kanwariya routes and locking up legitimate Bengali workers.
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 9, 2025
वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। उन्होंने इस हादसे में अपन परिजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। घटना में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।