एक फौजी का जज्बा और हिम्मत, पानी में बहे 6 लोगों को बचाया
Edited By Pushpendra Sharma

Bhavnagar Vishal Dodiya
Edited By Pushpendra Sharma

Bhavnagar Vishal Dodiya
ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: गुजरात में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में नदी-नाले उफान पर हैं। भावनगर जिले के महुआ तहसील लांगड़ी से कसाना जाने वाले मार्ग पर रविवार को एक ईको कार चालक ने पानी के बहते प्रवाह के बीच पुल से अपनी कार पार करने की कोशिश की। यही कोशिश उस पर भारी पड़ गई।
ईको कार पानी के तेज बहाव को ना झेल सकी और पानी में बह गई। कार में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे। कार चालक को स्थानीय लोगों ने नदी को बहते प्रवाह में नदी को न पार करने की नसीहत दी थी, लेकिन चालक ने एक ना सुनी और अपनी कार को बहते पानी के प्रवाह में डाल दिया।
इसके बाद कार ताश के पत्तों की तरह नदी के बहाव में बह गई। इस बीच यहां विशाल डोडिया नाम का एक फौजी मौजूद था जो छुट्टियां काटने के लिए अपने घर आया हुआ है। फौजी ने अपनी तत्परता दिखाई और कार में सवार लोगों को नदी में कूदकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। विशाल डोडिया ने कहा- फौजी सरहद पर होता है तब भी फौजी होता है और फौजी जब घर में या बाजार में होता है तब भी फौजी होता है। विशाल डोडिया की तत्परता ने 6 लोगों की जान बचा ली। स्थानीय प्रशासन भी सूचना मिलते ही मौके पर आ पहुंचा और सभी लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: