Gujarat News: (ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद) गुजरात के बनासकांठा में बुधवार शाम को प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। अंबाजी मंदिर से एक किलोमीटर दूर गब्बर शक्तिपीठ के पास बसी रबारी कॉलोनी पर बने अवैध निर्माणों पर जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई। शाम 5 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा अवैध मकानों को छोड़ देने का आखिरी मौका दिया गया था। इस दौरान करीब 90 मकानों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कई कॉलोनियों में जितने भी रिहायशी मकान अवैध कब्जा कर बनाए गए थे, उनको नोटिस जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें:केरल में डबल मर्डर; 5 साल पहले पड़ोसी की पत्नी को मारा, अब सास और पति को… हत्यारे ने बताई ये वजह
इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा रबारी कॉलोनी में बने 90 अवैध मकानों की पहचान की गई थी। सभी लोगों को नोटिस देकर मकान खाली करने के निर्देश दिए गए थे। अंबाजी मंदिर से लेकर गब्बर शक्तिपीठ तक करीब 4 किलोमीटर लंबा अंबाजी कॉरिडोर डेवलप किया जाना है। इसका काम आगामी कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने रबारी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मकान के एवज में पीएम आवास योजना में घर देने का आश्वासन तक दिया था। बुधवार शाम को भारी पुलिस बल के साथ करीब 16 डिमोलिशन टीमों ने बुलडोजर एक्शन चलाया।
द्वारका में ध्वस्त किए थे 525 ढांचे
बुधवार को रिहायशी के अलावा दूसरी इमारतों पर भी बुलडोजर चला। इससे पहले गुजरात के द्वारका में सरकार ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया था। गुजरात सरकार ने द्वारका के बेट द्वारका में बने 525 अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया था। बताया जा रहा है कि इनमें 9 धार्मिक स्थल और तीन कमर्शियल इमारतें शामिल थीं। बेट द्वारका गुजरात के द्वारका शहर से 35 किलोमीटर दूर एक छोटा सा द्वीप है।
यह भी पढ़ें:‘परीक्षा केंद्र में बुर्के पर लगे बैन…’, नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, बताई ये वजह
कृष्ण नगरी द्वारका को सरकार टूरिस्ट प्लेस के तौर पर डेवलप कर रही है। केंद्र सरकार यहां स्कूबा ड्राइविंग शुरू करवाने की सोच रही है। बेट द्वारका में कार्रवाई को लेकर AIMIM चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि द्वारका में तोड़फोड़ मुसलमानों के मजारों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाकर की गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 day agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines