Ahmedabad-Gandhinagar Metro के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन

Ahmedabad-Gandhinagar Metro Passengers Good News: गुजरात में अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों को सेक्टर-1 और गिफ्ट सिटी के लिए मोटेरा स्टेडियम या जीएनएलयू में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ahmedabad-Gandhinagar Metro Passengers Good News
विज्ञापन

Ahmedabad-Gandhinagar Metro Passengers Good News: गुजरात में अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को सेक्टर-1 और गिफ्ट सिटी के लिए मोटेरा स्टेडियम या जीएनएलयू में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 15 फरवरी से यात्री बिना कोई ट्रेन बदले सीधे APMC-वासना से सेक्टर-1 तक का सफर तय कर पाएंगे। इसके अलावा, अब लोगों को गिफ्ट सिटी जाने के लिए मोटेरा से मेट्रो नहीं बदलनी पड़ेगी।

विज्ञापन

ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं

पिछले साल 16 सितंबर से शुरू हुई अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच मेट्रो ट्रेन सर्विस अब और ज्यादा सुविधाजनक होने वाली है। दरअसल, अहमदाबाद से गांधीनगर जाने के लिए यात्रियों को मोटेरा स्टेशन पर ट्रेन बदलनी पड़ती है। लेकिन अब अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच सीधी कनेक्टिविटी के साथ मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से अनुमति मिल गई है। इससे अब यात्रियों को सेक्टर-1 और गिफ्ट सिटी जाने के लिए मोटेरा स्टेडियम या जीएनएलयू में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मेट्रो ट्रेन सर्विस की टाइमिंग

जीएनएलयू स्टेशन और गिफ्ट सिटी ऑफिस के बीच हर 30 मिनट में बस सेवा भी उपलब्ध होगी, जो PDEU से होकर जाएगी। मोटेरा से पहली ट्रेन सुबह 8 बजे रवाना होगी, जो 8:27 बजे जीएनएलयू और 8:43 बजे गिफ्ट सिटी पहुंचेगी। वहीं गिफ्ट सिटी से पहली ट्रेन सुबह 9:03 बजे रवाना होगी, जो 9:20 बजे जीएनएलयू और 9:46 बजे मोटेरा पहुंचेगी। गिफ्ट सिटी के लिए आखिरी ट्रेन शाम 6:05 बजे चलेगी। वहीं सेक्टर-1 के लिए आखिरी ट्रेन शाम 6:40 बजे चलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ