हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आसाराम की हालत खराब, बिना सहारे नहीं चल रहा काम, अस्पताल के बाहर लगी भीड़

दुष्कर्म मामले में दोषी आसाराम को मेडिकल चेकअप के लिए अहमदाबाद के असारवा सिविल अस्पताल लाया गया है। उनके लिए वहां वीवीआईपी लेवल की सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में दोषी आसाराम को मेडिकल चेकअप के लिए अहमदाबाद स्थित असारवा सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उनके लिए वीवीआईपी स्तर की सुविधाओं की व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार, आसाराम को सुरक्षा घेरे के साथ अस्पताल में अंदर लाया गया। 

आम लोगों को हुई समस्या

अस्पताल प्रशासन ने उनके लिए नई व्हीलचेयर और नई चादर की व्यवस्था भी की। अस्पताल स्टाफ को लगभग दो घंटे तक गेट पर खड़ा रखा गया, जिससे आम मरीजों को अंदर प्रवेश में परेशानी हुईं। जहां सामान्य मरीजों को धक्का खाते हुए देखा गया। वहीं, आसाराम दोषी के लिए विशेष सुविधाएं दी गईं। इसके अलावा, जांच के लिए अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों को एक ही स्थान पर बुलाकर मेडिकल चेकअप कराया गया। इस बात को लेकर आम मरीजों में बहुत ज्यादा नाराजगी देखी गई।

आसाराम ने जमानत बढ़ाने की की थी मांग

आसाराम की गंभीर हालत को लेकर गुजरात और राजस्थान हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत बढ़ा दी है। राजस्थान हाई कोर्ट ने 8 अगस्त को हुई सुनवाई के बाद 29 अगस्त तक जमानत बढ़ा दी थी। इसके अलावा गुजरात हाई कोर्ट ने 7 सूरत मामले में उनकी जमानत बढ़ा दी थी। आसाराम ने मेडिकल के आधार पर जमानत बढ़ाने की मांग की थी। वहीं, अस्पताल और डॉक्टरों के सर्टिफिकेट भी जमा किए थे। गुजरात हाई कोर्ट ने उनकी जमानत तीसरी बार बढ़ाई है और इस मामले में आगे की सुनवाई 21 अगस्त को होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण एक्सीडेंट में 7 जिंदा जले, हादसे में दो बच्चे भी शामिल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola