मुंबई: पुणे से भाजपा सांसद गिरीश बापट का बुधवार को निधन हो गया। बापट को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सासें लीं। गिरीश बापट के करीबियों का कहना है कि वे काफी लंबे समय से बीमार थे। बापट का अंतिम संस्कार वैकुंठ श्मशान घाट में किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसद गिरीश बापट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, गिरीश बापट जी एक विनम्र और मेहनती नेता थे जिन्होंने लगन से समाज की सेवा की। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम किया और वे पुणे के विकास के लिए बहुत उत्सुक थे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं, ओम शांति।’
”गिरीश बापट जी ने महाराष्ट्र में बीजेपी को बनाने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह एक सभ्य विधायक थे, जिन्होंने जन कल्याण के मुद्दों को उठाया। उन्होंने एक प्रभावी मंत्री और बाद में पुणे के सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनका अच्छा काम कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा।”
बापट साल 1973 से राजनीति में सक्रिय थे। पुणे में भाजपा की नींव बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। इसी के चलते से गिरीश को पुणे की शक्ति भी कहा जाता था। पुणे शहर में कस्बा पेठ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक के रूप में कार्य किया, और 2019 में पुणे निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे।
जब गिरीश बापट अस्पताल में भर्ती थे तो कई नेता उनसे मिलने आए थे। इनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित अन्य नेता उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल आए थे।
संबंधित खबरें
'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
50 mins agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
2 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
11 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
12 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines