रक्षा बंधन पर तोहफाः आज रात से 48 घंटों तक महिलाओं के लिए मुफ्त रहेंगी रोडवेज की बसें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को राखी का तोहफा दिया। रक्षा बंधन के इस त्योहार पर 48 घंटों के लिए सीएम योगी ने सभी रूटों पर यूपी रोडवेज की बसों को मुफ्त कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वचलित ड्राइविंग परिक्षण ट्रैक और बस अड्डे का उद्घाटन किया। वहीं 150 नई बसों को यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल करने के लिए हरी झंडी दिखाई।
UP CM Yogi Adityanath inaugurates an automated driving testing track & bus stand; flags off a fleet of 150 new buses
Two buses would be allotted for every district. For 48 hours, all women in the state can avail free bus services from 10th Aug midnight-12 Aug midnight: UP CM pic.twitter.com/JD2c5pJZfd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 10, 2022
आज बुधवार रात यानि 10 अगस्त की मध्य रात्रि से 12 अगस्त की मध्य रात्रि तक 48 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में महिलाएं निःशुल्क बस सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है। साथ ही यूपी परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 150 बसों में से दो-दो बसें सभी जिलों के लिए आवंटित की गई हैं। आपको बता दें कि पूर्व में इलैक्ट्रिक बसों की सौगात भी दी गई थी।
प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत प्रदेश के सभी जिलों से बसों का संचालन सभी रूटों के लिए होगा। शासन की मंशा है कि राखी पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी कराए जाएंगे। शासन के विशेष सचिन डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि यूपी रोडवेज की बसों में इस दौरान सफर करने वाली माताओं और बहनों को ई-टिकटिंग मशीन से नहीं बल्कि निशुल्क मैनुअल टिकट दिए जाएंगे। इसके लिए विशेष सचिव ने यूपी सड़क परिवहन निगम के निदेशक को पत्र भी लिख दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: