विमल कौशिक, गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक बाइक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक बाइक पर 7 युवक बैठे हुए हैं। टू सीटर बाइक पर 7 युवक बैठकर बाइक को दौड़ा रहे हैं और बाइक पर ही 7 सीटर कार जैसे सवारी की जा रही है।
उड़ाई गईं धज्जियां
बाइक सवार युवकों द्वारा यातायात कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। बाइक के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन सवार द्वारा यह वीडियो बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया। जब यह वायरल वीडियो गाजियाबाद यातायात पुलिस के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो यातायात पुलिस द्वारा बाइक का भारी भरकम चालान कर दिया। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली इस इस बाइक का यातायात के अलग-अलग नियमों के उल्लंघन करने को लेकर 24 हजार रुपये का चालान किया गया है।
वीडियो में नजर आ रही बाइक का नम्बर UP – 14- CH 1409 है, जिसका चलान कर यातायात पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि बाइक को बाइक की तरह ही नियमों का पालन कर चलाया जाए और यदि इस तरह बाइक को 7 सीटर कार की तरह सवारियां बैठा कर चलाया जायेगा को भारी जुर्माना भरना होगा।
और पढ़िए – गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने 27 साल बाद मां के गुनहगारों को दिलाई सजा
परिजन बच्चों को समझाएं
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा के अनुसार बाइक पर ₹24000 का चालान किया गया है क्योंकि बाइक का नंबर से एड्रेस का पता चला है तो इस बाइक के सीज करने की कार्रवाई भी कराई जाएगी। वही रामानंद कुशवाहा ने इस चीज के लिए लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता की कमी को बताया है। उन्होंने कहा अपने माता-पिता भी अपने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें और नजर बनाए रखें उनके बच्चे वाहन के साथ कोई स्टंट या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
1 hr agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
3 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
3 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
5 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
5 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
6 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
8 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
17 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
18 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines