गाजियाबाद: गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान में जुट गई है। मामला टीला मोड़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि सोसाइटी के पार्क में दो बच्चे झूला झूल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे का पिता वहां पहुंचा और दूसरे बच्चे को डांट दिया। इसके बाद डांट खाए बच्चे ने अपने पिता को पूरी जानकारी दी। थोड़ी देर बाद डांट खाए बच्चे के पिता बाहरी लोगों को लेकर पार्क में पहुंचा और डांटने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पार्क के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।
घटना की जानकारी देते ज्ञानेंद्र सिंह।
पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
घटना के बाद पीड़ित युवक पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। सीटी एसपी-2 ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सिटी सोसाइटी में 11 अगस्त को विवाद हुआ था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जानकारी मिली कि अजीत शर्मा अपने बच्चे को लेकर सोसाइटी के पार्क में झूला झूलाने गए थे। वहां पहले से एक बच्चा झूला झूल रहा था। झूला झूलने को लेकर विवाद हुआ और फिर अजीत शर्मा ने बच्चे को डांट दिया।
आरोपियों को किया जा रहा है चिन्हित: पुलिस
ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डांट खाने के बाद बच्चा अपने घर पहुंचा और परिजन को घटना की सूचना दी। इसके बाद बच्चे के परिजन और रिश्तेदार सोसाइटी के पार्क में पहुंचे और अजीत शर्मा की पिटाई कर दी। अजीत शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले जो लोग शामिल हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। पहचान होने के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 hr agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines