जानें कौन हैं Dr C V Ananda Bose जिन्हें बनाया गया है वेस्ट बंगाल का राज्यपाल

डॉ. सीवी आनंद बोस

डॉ. सीवी आनंद बोस

वेस्ट बंगाल: डॉ सीवी आनंद बोस को गुरुवार को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। फिलहाल मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। बता दें वर्तमान में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। उनके उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह पद खाली हो गया था। राष्ट्रपति कार्यालय से गुरुवार रात इस बारे में लिखित आदेश जारी हुआ है।

विज्ञापन

डॉ. सीवी आनंद बोस पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मेघालय सरकार में सलाहकार हैं। वह लोक सेवक, आवास विशेषज्ञ, लेखक और वक्ता हैं। इसके अलावा डॉ सीवी आनंद बोस ने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम और सामान्य प्रशासन जैसे विभिन्न मंत्रालयों में जिला कलेक्टर, प्रधान सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है।

विज्ञापन

सस्ते आवास और विज्ञान पर काम 

नए राज्यपाल ने सस्ते आवास, सुशासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में कई संस्थानों की स्थापना की है। बोस ने जिनेवा में यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) और फ्रांस में इंटरनेशनल फ्यूजन एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (आईटीईआर) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह परमाणु उर्जा शिक्षा सोसायटी के भी अध्यक्ष रहे हैं।

32 किताबें लिखी हैं

जानकारी के मुताबिक नए राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति, भारत सरकार में सचिव, मुख्य सचिव पद पर काम किया है। वह हैबिटेट अलायंस के अध्यक्ष हैं और यूएन हैबिटेट गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें चार बार ‘ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में चुना है। भारत सरकार भी उन्हें राष्ट्रीय आवास पुरस्कार से सम्मानित किया है। वह पद्नाभस्वामी मंदिर खजाने पर सुप्रीम कोर्ट की समिति के प्रमुख भी रह चुके हैं। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और मलयालम में 32 किताबें लिखी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ