Dinara Election Result 2025: आरएलएम के आलोक कुमार सिंह विजयी

Dinara Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में आज दिनारा विधानसभा सीट के नतीजे जारी हो गए हैं. Dinara सीट से आरएलएम के आलोक कुमार सिंह विजयी हुए हैं.

Dinara Assembly Constituency

Dinara Assembly Constituency

विज्ञापन

Dinara Election Result 2025 Live: दिनारा विधानसभा सीट के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. आरएलएम उम्मीदवार आलोक कुमार सिंह ने कुल 78338 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार शशि शंकर कुमार को 10834 वोटों के अंतर से हराया.

दिनारा Election Key Candidate 2025

दिनारा की इस विधानसभा सीट पर आरजेडी की तरफ से शशि शंकर कुमार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं तो वहीं एनडीए की तरफ से आरएलएम ने आलोक कुमार सिंह को जंग में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी ने भी इस सीट पर मालती देवी को चुनाव में उतारा है तो वहीं जन सुराज पार्टी ने संजय कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. साल 2020 में इस सीट पर आरजेडी के विजय कुमार मंडल ने 8,228 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. 

विज्ञापन

Dinara Election Result 2020

उम्मीदवार का नामपार्टीवोटविजेता पार्टी का वोट %जीत अंतर %
विजय कुमार मंडल RJD59,54135%4.9%
अन्य उम्मीदवारपार्टीवोट
राजेंद्र प्रसाद सिंहLJP51,313
जय कुमार सिंहJD(U)27,252

Dinara Election Result 2015

उम्मीदवार का नामपार्टीवोटविजेता पार्टी का वोट %जीत अंतर %
जय कुमार सिंहJD(U)64,69943%1.8%
अन्य उम्मीदवारपार्टीवोट
राजेंद्र प्रसाद सिंहBJP62,008
बिनोद कुमार चौबेSHS4,265

दिनारा में जातीय समीकरण की क्या भूमिका होगी?

दिनारा विधानसभा सीट बेहद ही पिछड़ी मानी जाती है और भारी आबादी के लोगों के पास यहां बुनियादी चीजें भी नहीं हैं. साल 1951 में इस विधानसभा सीट की स्थापना हुई थी. अब तक इस सीट पर 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और किसी एक पार्टी का लगातार दबदबा नहीं रहा है. दिनारा की इस सीट पर 45 फीसदी मतदाता ओबसी है तो वहीं ऊंची जाति के 25 फीसदी लोग हैं. अनुसूचित जाति के लगभग 20 फीसदी लोग हैं और मुस्लिम मतदाता करीब 6.8 फीसदी है.

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ