Om Pratap
Read More
Wrestlers Protest LIVE Updates: सूत्रों के मुताबिक कुश्ती महासंघ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दोपहर तीन बजे तक खेल मंत्रालय को जवाब भेजेगा। उधर, WFI के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं आज एक राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने जा रहा हूं। मैं शाम को मीडिया से बात करूंगा और अपनी बात रखूंगा।
इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने कहा, ‘न तो मैंने इस पर अमित शाह से बात की है और न ही किसी अन्य राजनेता से।’ बता दें कि विनेश फोगट, साक्षी मलिक, सुमित मलिक और बजरंग पुनिया जैसे प्रमुख भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन नई दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन (Wrestlers Protest) किया।
We're waiting for Brijbhushan Sharan Singh to come forward. We're here by risking our careers. This fight is for our young wrestlers who're the future of wrestling: Bajrang Punia, Olympian Wrestler on day 3 of protest against Wrestling Federation of India,at Jantar Mantar, Delhi pic.twitter.com/7yDX8oBpdi
— ANI (@ANI) January 20, 2023
Wrestlers Vinesh Phogat, Bajrang Punia, Sakshee Malikkh, Ravi Dahiya and Deepak Punia write to PT Usha, President of the Indian Olympic Association on alleged sexual harassment complaints against Brijbhushan Saran Singh, President of Wrestling Federation of India pic.twitter.com/fVZEkyabtY
— ANI (@ANI) January 20, 2023
विनेश फोगट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं। पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया है कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोचों ने महिला पहलवानों का शोषण किया है, जिससे सरकार को आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करना पड़ा।
WFI प्रमुख को बर्खास्त करने की मांग जोर पकड़ने पर गुरुवार रात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और सरकार पहले ही कदम उठा चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।