दिल्ली मेट्रो के नए रूट पर चोरों का 'ब्रेक', उद्घाटन के 4 दिन बाद 1000 मीटर केबल चोरी

मजलिस पार्क से दीपाली चौक के बीच नवनिर्मित मेट्रो रूट पर शातिर चोरों ने सेंधमारी करते हुए करीब 1000 मीटर लंबी सिग्नलिंग केबल पर हाथ साफ कर दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि इस कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 4 दिन पहले ही किया था.

Delhi Metro Station Name Change
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के नए और अत्याधुनिक रूट पर चोरों ने महज 4 दिन में ही बड़ा धावा बोल दिया. दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के 9.9 किलोमीटर लंबे मैजेंटा लाइन कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को किया था, लेकिन गुरुवार को यहां लगभग 1000 मीटर सिग्नलिंग केबल चोरी हो गई. डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार, भलस्वा और मजलिस पार्क स्टेशनों के बीच यह चोरी हुई. सुरक्षा में चूक का आलम यह रहा कि चोरों ने इतनी बड़ी मात्रा में केबल काट दी और भनक तक नहीं लगी। सिग्नलिंग सिस्टम में आई बाधा की वजह से ट्रेनों का परिचालन मैन्युअल तरीके से करना पड़ा। इस घटना से सिग्नल सिस्टम पूरी तरह प्रभावित हो गया और मेट्रो ट्रेनों की स्पीड घटाकर 25 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई. यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.

सेवा बहाल करने की कोशिश में जुटी DMRC

दिनभर मेट्रो सेवा बाधित रही. यात्री सेवाओं को प्रभावित किए बिना केबल बिछाने का काम संभव नहीं होने से रात 12:30 बजे से सुबह 4:00 बजे के बीच मरम्मत का काम जारी रहा. स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार घोषणाएं करके यात्रियों को सूचित किया गया. DMRC जल्द से जल्द मरम्मत पूरी कर सामान्य सेवा बहाल करने की कोशिश में जुटी है. आजादपुर मेट्रो पुलिस ने मौके से ही जहांगीरपुरी निवासी शेख शफीक को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 329(4), 305(1), 3(5), 331 और DMRC एक्ट की धारा 74(1), 78 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisment

केबल चोरी की घटनाएं नई नहीं

दिल्ली मेट्रो में केबल चोरी की घटनाएं नई नहीं हैं. इनमें तांबा और एल्युमीनियम होने से चोरों को अच्छी कीमत मिल जाती है. अधिकारी बताते हैं कि ज्यादातर चोरियां रात 12:30 से सुबह 4 बजे के बीच होती हैं, जब मेट्रो बंद रहती है. इससे पहले 11 जनवरी को भी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 800 मीटर केबल क्षतिग्रस्त की गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ