Weather news: राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले हवा दमघोंटू होने लगी है। दिल्ली एनसीआर में रविवार को कई कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। पड़ोसी राज्यों जैसे यूपी, हरियाणा पंजाब में पराली जलाने और दूसरी वजहों से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। रविवार को डीटीयू, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 414 दर्ज किया गया, जोकि खतरनाक श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मुंडका में सूचकांक 395 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी का है। एनएसआईटी द्वारका में 317, वजीरपुर 310 व आनंद विहार में 335 एक्यूआई दर्ज किया गया।
बता दें कि दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण की बंदिशें लागू हैं। वहीं राजधानी में वायु प्रदूषण का संकट गहराने लगा है। ऐसे में अगर दिल्ली का एक्यूआई 300 के पार जाता है तो दिल्ली में ग्रेप के चरण दो के नियम लागू हो सकते हैं। रविवार को दिल्ली का समग्र रूप से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : 120 फीट लंबाई, 3500 फीट ऊंचाई…देश का सबसे लंबा कांच का पुल तैयार, जिस पर चलने से डरना मना है
फरीदाबाद की हवा रही सबसे ज्यादा प्रदूषित
रविवार को एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे प्रदूषित रही। यहां पर एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 260, नोएडा में 200 व गुरुग्राम में 174 एक्यूआई दर्ज किया गया। आईआईटीएम के अनुमान के अनुसार सोमवार को हवा मध्यम श्रेणी में रहेगी। इस दौरान हवा पूर्व की दिशा से चलेगी। वहीं, हवा की गति 8 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है।
सफर इंडिया के मुताबिक रविवार को दिल्ली का पीएम 2.5 सांद्रता लगभग 83 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 सांद्रता करीब 220 दर्ज किया गया जोकि खराब श्रेणी में है। बता दें पीएम 2.5 सांद्रता 60 तक सामान्य मापा जाता है और पीएम 10 सांद्रता 100 तक सामान्य रहता है।
यह भी पढ़ें : डॉक्टर बनते-बनते जर्नलिस्ट बनीं सुप्रिया श्रीनेत, नया करने की चाह में पैसा-पोजिशन दोनों छोड़ी
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
9 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
12 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
22 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines