---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! 49 डिग्री पहुंचा तापमान, बीता दिन रहा सीजन का सबसे हॉट डे

Aaj ka Mausam : दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। सूर्यदेव ने रौद्र रूप धारण कर रखा है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। राजधानी में गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है। बीता दिन सबसे हॉट डे रहा। राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री पहुंच गया।

---विज्ञापन---

Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। दिल्ली में गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है। देश का सबसे गर्म शहर राजस्थान का फलौदी रहा, जहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां अधिकतम पारा 49 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आईएमडी ने भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की। आइए जानते हैं कि देशभर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जहां लू के थपेड़ों से चहरे लाल हो जा रहे हैं तो वहीं लोग खाना से ज्यादा पानी पी रहे हैं। सूरज की तपिश के सामने लोग बेबस नजर आ रहे हैं। कूलर और एसी भी काम नहीं कर रहा है। सुबह 8 बजे लेकर शाम 7 बजे तक आसमान आग उगल रहा है। गर्मी ने रविवार को इस सीजन से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : केरल में एंट्री करने वाला है मानसून, IMD का ताजा अपडेट आया सामने; जानें बंगाल में कब ‘बेअसर’ होगा चक्रवाती तूफान

---विज्ञापन---

2022 में 49 डिग्री पहुंचा था तापमान

दिल्ली में सबसे गर्म शहर मुंगेशपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा था। इससे पहले दिल्ली में 2022 में तापमान 49 डिग्री के स्तर पर पहुंचा था। आईएमडी ने बताया कि राजधानी में 30 मई तक हीटवेव का कहर जारी रहेगा। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

---विज्ञापन---

देश में कितना रहा तापमान

देश का सबसे गर्म शहर राजस्थान का फलौदी रहा, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के झांसी में 47.6 डिग्री, पंजाब के फरीदकोट में 47.4 डिग्री, महाराष्ट्र के यवतमाल में 46.6 डिग्री और मध्य प्रदेश के सागर में 46.2 डिग्री पारा रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 135 की स्पीड वाली हवाएं, ऊंची-ऊंची समुद्री लहरें, भारी बारिश; देखें चक्रवाती तूफान ने बंगाल में कैसे मचाई तबाही?

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

---विज्ञापन---

आईएमडी ने उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 30 मई तक हीटवेव की स्थित बनी रहेगी, जबकि पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के कई इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा।

First published on: May 27, 2024 08:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola