दिल्ली में गैंगवार, कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भतीजे की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के बवाना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली में गैंगवार, कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सांकेतिक तस्वीर।

दिल्ली के बवाना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। यह घटना सुबह के 7 बजे के आसपास हुई है। बता दें, दीपक नाम के शख्स की सैर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर ही दीपक की मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस की जांच में खुलासा

दिल्ली में मृतक दीपक कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का भतीजा है। उसका कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस को इस घटना में गैंगवार का एंगल होने का शक है। इस घटना के दौरान 2 आरोपी मोटरसाइकिल पर आए और कई राउंड फायरिंग की। मृतक के शरीर पर घाव दिख रहे हैं। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि उसे कितनी गोलियां मारी गईं।

विज्ञापन

हमले में मृतक की बेटी भी घायल

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में मृतक की बेटी भी घायल हो गई है। इस फायरिंग में मृतक की बेटी के हाथ में चोट लगी है। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। दीपक ने बीटेक की पढ़ाई करने के बाद व्यापार में कदम रखा। मृतक के घर पर माता-पिता, पत्नी और बच्चे हैं। हत्या की खबर से ही घर में मातम छाया हुआ है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ