क्यों रखा गया बस का नाम 'DEVI'? CM रेखा गुप्ता ने किया खुलासा, 105 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

Why Bus Named ‘DEVI’: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नरेला के सेक्टर A 9 डिपो से 105 नई नारंगी रंग की DEVI बसों को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर नई बसों का नाम DEVI क्यों रखा गया है?

CM Rekha Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (X)

विज्ञापन

Why Bus Named ‘DEVI’: दिल्ली में DTC बसों की सवारी करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 105 नई नारंगी रंग की DEVI (दिल्ली ईवी इंटर-कनेक्टर) बसों को हरी झंडी दिखाई है। नरेला से ये बसें दिल्ली के 9 बड़े रूटों पर चलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने नरेला में बनाए गए सेक्टर A 9 डिपो का उद्घाटन भी किया है। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने उस सवाल का भी जवाब दिया है, जिसमें यह पूछा जा रहा था कि नई बसों का नाम DEVI क्यों रखा गया है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पर भी हमला किया है और आरोप लगाया कि AAP की सरकार ने DTC को घाटे में धकेल दिया।

सिर्फ 90 दिन में बना बस डिपो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि नरेला में सेक्टर A 9 डिपो का निर्माण का काम सिर्फ 90 दिनों में पूरा किया है। इस दौरान दावा किया कि उनकी सरकार ने दिल्ली के लोगों से किया अपना वादा एक-एक कर पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उनकी सरकार ने दिल्ली में बसों की संख्या को बढ़ाया है और इसमें देवी बसों को शामिल किया गया है। इस दौरान ही उन्होंने बताया कि दिल्ली देवी की कृपा से चल रही है, इसलिए उन्होंने बस का नाम ‘DEVI’ रखा है।

Advertisment

 

विज्ञापन

दिल्ली की सड़कों पर उतरी 2000 DTC बस

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ये बस नई आधुनिक सेवाओं से लैस है। उन्होंने बताया कि दिल्ली की सड़कों में अब 2000 डीटीसी बसें चलना शुरू हो गई हैं। 4 महीने के छोटे से कार्यकाल में भाजपा सरकार दिल्ली के विकास पर होमवर्क कर रही है। सरकार की नीति बिल्कुल साफ है: हर एक का भला हो, हर एक चीज में पारदर्शिता हो।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ