---विज्ञापन---

देश

केरल में एंट्री करने वाला है मानसून, IMD का ताजा अपडेट आया सामने; जानें बंगाल में कब ‘बेअसर’ होगा चक्रवाती तूफान

IMD Rainfall Alert : देश में भीषण गर्मी के बीच लोगों को मानसून का इंतजार है। कई राज्यों में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। इस बीच आईएमडी ने बड़ी खुशखबरी दी है। इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। आइए जानते हैं कि सबसे पहले कब और कहां मानसून की बारिश होगी।

Monsoon Updates : पूरे उत्तर भारत में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन दक्षिण भारत में मानसून की एंट्री होने होने वाली है। इस बार मानसून तय समय से पहले दस्तक देगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि मानसून कब और कहां आने वाला है?

मानसून सबसे पहले केरल में प्रवेश करेगा। यहां हर साल 1 से 4 जून तक मानसून आता है, लेकिन इस सीजन में समय से पहले 27 मई से 4 जून के बीच बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि मानसून की एंट्री जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के आसपास है, क्योंकि केरल में सामान्यता एक जून से बारिश होती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : केरल में एंट्री करने वाला है मानसून, IMD का ताजा अपडेट आया सामने; जानें बंगाल में कब ‘बेअसर’ होगा चक्रवाती तूफान

जानें महाराष्ट्र में कब दस्तक देगा मानसून?

---विज्ञापन---

आईएमडी ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस बार तीन दिन पहले 19 मई को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच गया, जहां हर साल 22 मई से बारिश होती है। अंडमान-निकोबार से आगे बढ़ते हुए मानसून केरल में दस्तक देगा। इसके बाद यही मानसून आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र पहुंच जाता है, जहां 10 जून से बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

---विज्ञापन---

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में 27 और 28 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 27, 29 और 30 मई को जमकर बादल बरसेंगे। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान रेमल का भी असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, कई जिलों में बारिश शुरू, सामने आया Video

---विज्ञापन---

बंगाल में कब ‘बेअसर’ होगा चक्रवाती तूफान

आईएमडी ने ने बताया कि चक्रवाती तूफान रेमल कमजोर पड़ रहा है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान अब उत्तर की ओर बढ़ गया। यह तूफान पश्चिम बंगाल में मोंगला के दक्षिण-पश्चिम के करीब सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश एवं आसपास के पश्चिम बंगाल तटों को पार गया है। अब धीरे-धीरे इसका असर कम होने लगा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2024 07:46 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola