ACB ने आप नेता सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज किया केस, जानिए पूरा मामला

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिल्ली सरकार के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में करप्शन मामले में ये कार्रवाई की गई है। इस मामले में 6 मई 2025 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जांच को मंजूरी दी थी।

AAP Delhi, Delhi News, Latest News, ताजा खबर, AAP leaders, Anti Corruption Bureau

एसीबी ने आप नेता सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन पर केस दर्ज कराया

विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिल्ली सरकार के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में करप्शन मामले में ये कार्रवाई की गई है। एसीबी ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन 13(1)  409, 420, 120बी आईपीसी के तहत सौरभ भारतद्वाज और सतेंद्र जैन, अज्ञात सरकारी और प्राइवेट कांट्रेक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भाजपा विधायक ने की थी शिकायत

इस मामले में 6 मई 2025 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जांच को मंजूरी दी थी। जिसके बाद ACB ने जांच शुरू कर दी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने अब आप नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और सतेंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि इस पूरे मामले की शिकायत रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने 22 अगस्त 2024 को शिकायत की थी। विधायक ने आप के दोनों ही नेताओं पर स्वास्थ्य विभाग में करप्शन का आरोप लगाया था। जबकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया था।

विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट्स की वजह से लगे आरोप

आरोप था 2018-19 में 5590 करोड़ रुपए के 24 अस्पताल के प्रोजेक्ट्स सेशन किए गए। ज्यादातर प्रोजेक्ट्स पूरे नही हुए। इसी तरह 1125 करोड़ रुपए के 7 ICU अस्पताल प्रोजेक्ट्स, 7 प्रिइंजियर्ड फेसेलिटी 6800 बेड के साथ मंजूरी दी गई थी। इसका भी तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 800 करोड़ रुपये की लागत के साथ केवल 50 फीसदी काम पूरा हुआ। इसके बाद नंबर आता है लोकनायक अस्पताल का है। इस अस्पताल में न्यू ब्लॉक परियोजना के लिए 465.52 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी। चार में इस परियोजना में करीब 1125 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जो लागत से तीन गुना अधिक थे।

उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद की थी जांच

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इसकी शिकायत उपराज्यपाल वीके सक्सेना की थी। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की। एसीबी का दावा है कि जांच के दौरान लगाए गए आरोपों में कुछ आरोप सही पाए गए। जिसके बाद गुरुवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सौरभ, सतेंद्र जैन समेत कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ