Delhi Rohini Encounter: दिल्ली के रोहिणी में स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह एक एनकाउंटर के बाद कई मामलों में फरार कॉन्ट्रैक किलर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए कॉन्ट्रैक्ट किलर के खिलाफ 12 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार अपराधी को पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। अपराधी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट किलर की पहचान कामिल के रूप में हुई है। कामिल हत्या के कई मामलों में वांछित था। उसे आज रोहिणी सेक्टर 29-30 के आसपास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से घायल कामिल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक, कामिल खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हाल ही में दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत का मामला भी शामिल है। कामिल के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है।
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
8 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
11 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
15 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
23 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines