हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अधजला शव, पेड़ पर लटका बैग, शराब की बोलतें...दीपक मीणा कौन? दिल्ली में UPSC के छात्र की मौत से बवाल

UPSC Aspirant Deepak Meena Death: यूपीएससी-प्री की परीक्षा पास कर चुके छात्र दीपक मीणा की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
दीपक मीणा।

UPSC Aspirant Deepak Meena Death: दिल्ली का मुखर्जी नगर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। खास तौर पर यूपीएससी की परीक्षा के लिए हजारों छात्र हर साल यहां तैयारी करते हैं। इसी मुखर्जी नगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां राजस्थान के एक छात्र दीपक मीणा की मौत हो गई। जिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। जहां कुछ लोग छात्र की हत्या की आशंका जता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आत्महत्या की बात सामने आई है। छात्र की मौत पुलिस के लिए पहेली बन गई है क्योंकि उसका क्षत-विक्षत, अधजला शव पेड़ से लटका मिला है।

कौन था दीपक मीणा?

छात्र दीपक मीणा राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास जिला दौसा के गांव बालिन का रहने वाला था। उसकी उम्र 21 साल थी। दीपक ने यूपीएससी-प्री की परीक्षा पास कर रखी थी। वह मेंस की तैयारी कर रहा था। वह पिछले 10 दिन से मुखर्जी नगर स्थित रूम से गायब था। उसका शव इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी के पास झाड़ियों में मिला। दीपक किसान परिवार से ताल्लुक रखता था। गांव में माता-पिता के अलावा उसके दो बड़े भाई और बहिन हैं। उसने जयपुर में रहकर ऑनलाइन कोर्स किया और प्री की परीक्षा पास की। उसके बाद मेंस की तैयारी के लिए इंस्टीट्यूट ने दिल्ली बुला लिया था।

चंद्रशेखर आजाद ने उठाई ये मांग

दीपक के पिता चंदूलाल के अनुसार, उनकी आखिरी बार 10 सितंबर को रात 8 बजे बात हुई थी। उसके बाद बेटे का फोन स्विच ऑफ आने लगा। जब कई दिनों तक बात नहीं हुई तो गांव से कुछ लोग आए और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने रोजाना उसकी खोज की। कई दिनों बाद उसका शव झाड़ियों में मिला। दीपक के पिता का कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। दलित नेता और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने छात्र की मौत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली पुलिस से मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बगल में खाली कुर्सी रख आतिशी ने संभाला दिल्ली CM का पदभार, बोलीं- भरत जी की तरह मैं भी…

सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल 

छात्र की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पेड़ पर बैग भी लटका देखा जा सकता है। पीछे शराब की बोतल के साथ कई चीजें दिख रही हैं। छात्र का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ा हुआ है। ऐसे में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। खास बात यह है कि छात्र के पैर जमीन पर हैं। ऐसे में सुसाइड की आशंका बेहद कम नजर आ रही है। एक यूजर हंसराज मीणा ने सवाल उठाते हुए कहा- दीपक कुमार मीणा जो भविष्य का आईएएस था, उसका मुखर्जी नगर में मर्डर कर दिया, लेकिन इस दर्दनाक घटना पर ना कोई बहस, ना हल्ला बोल, ना दंगल। शर्मनाक।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अशरफ ने किए थे महालक्ष्मी के 30 टुकड़े! बेंगलुरू कांड की खौफनाक कहानी का सच आया सामने; कहां छिपा है दरिंदा?

हत्या करके टांगा!

दूसरी ओर, एक यूजर ने लिखा- एक भावी IAS का कत्ल…यह दीपक कुमार मीणा की तस्वीर है जो मुखर्जी नगर में रहकर तैयारी करते थे, लेकिन वो अचानक से गायब हो जाते हैं। दस दिन बाद यह दृश्य देखने को मिलता है। इस परिस्थिति में जहां साफ-साफ पता चल रहा है इनकी हत्या करके टांग दिया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:मौत के 30 मिनट में जिंदा हुआ शख्स, ‘चमत्कार’ देख डॉक्टरों के भी उड़े होश, जानें कहां-कैसे हुआ घटनाक्रम?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola